फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: योगाभ्यास के दौरान अक्सर होती हैं ये गलतियां, अधिकतर लोगों को पता ही नहीं

Thu, 07 Nov 2024 10:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 07 Nov 2024 10:11 AM IST
विज्ञापन
Yoga Tips Avoid These Common Yoga Mistakes that may Cause Physical Problem
योग के दौरान गलतियां - फोटो : Istock

Avoid These Common Yoga Mistakes : योग से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। शारीरिक क्षमता को बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। योग मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है। योग रोग प्रतिरोध में मदद करता है और शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाता है। बशर्ते योगाभ्यास का सही तरीका अपनाया जाए। नियमित तौर पर सही समय और सही तरीके से किया गया योग ही सकारात्मक असर डालता है, अन्यथा योगाभ्यास के दौरान गलतियां शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। अधिकतर लोग जाने-अनजाने योगाभ्यास के दौरान कुछ सामान्य गलतियां करते हैं, जो नुकसानदायक हो सकती है। यहां जानें योगाभ्यास के दौरान किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

Yoga Tips Avoid These Common Yoga Mistakes that may Cause Physical Problem
भोजन के तुरंत बाद योग - फोटो : istock

योग और भोजन

अक्सर लोगों को लगता है कि आसन सामान्यत: बैठ कर की जाने वाली क्रिया है, जिसमें शारीरिक श्रम अधिक नहीं होता। इसलिए योग करने से पहले भोजन किया जा सकता है। लोग खाने पीने के बाद योग क्रिया करते हैं। लेकिन भरे पेट योगाभ्यास करने से फायदे मिलने की जगह नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है। पेट में बहुत अधिक भोजन या पानी रखना दोनों सेहत के लिए ठीक नहीं है।

सही तरीका- सबसे बेहतर उपाय है कि योग करने से एक या दो घंटे पहले कुछ हल्का नाश्ता कर लिया जाए। भोजन और योग के बीच एक घंटे की अवधि हो ताकि योगासनों के अभ्यास के समय समस्या महसूस न हो।

Yoga Tips Avoid These Common Yoga Mistakes that may Cause Physical Problem
फोन और योग - फोटो : istock

फोन और योग

व्यस्त जीवनशैली के कारण दो काम एक साथ करना सामान्य हो गया है। योग करते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल, जैसे फोन पर बात करना, बीच-बीच में टेक्स्ट करना आदि, सामान्य है। लेकिन योग ध्यान क्रिया है, जिसमें फोन का उपयोग योगी के ध्यान को भटकाता है।

सही तरीका- बेहद जरूरी है कि योग करते समय फोन को कम से कम एक घंटे के लिए फोन साइलेंट कर लिया जाए। मोबाइल को एक घंटे के लिए ही सही खुद से दूर कर दें ताकि दिमागी तनाव कम किया जा सके और मन भ्रमित या ध्यान भटकने से रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips Avoid These Common Yoga Mistakes that may Cause Physical Problem
श्वास पर ध्यान न देना - फोटो : istock

श्वास पर ध्यान न देना

योग क्रिया श्वास पर आधारित होती है। योग करते समय सांसों के पैटर्न को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। लेकिन योगी कई बार योग क्रिया के अनुसार सांसों की गति को अनदेखा कर देते हैं। वह श्वास रोककर योगाभ्यास करते हैं या सांस अंदर या बाहर लेने-छोड़ने का तरीका गलत अपनाते हैं।

सही तरीका- योग के दौरान अक्सर धीमी और गहरी सांसें लेने की सलाह दी जाती है। कई योगासनों को सांसों के आने-जाने के हिसाब से करना होता है। लगातार अभ्यास से इसे आसान बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
Yoga Tips Avoid These Common Yoga Mistakes that may Cause Physical Problem
योग और पानी - फोटो : pixabay

योग और पानी

योग के बीच में या योगाभ्यास के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। योग के बाद पानी पीने से गले में कफ की समस्या हो जाती है।

सही तरीका- योग क्रिया के दौरान पानी बिल्कुल न पीएं। योग करने के बाद कुछ देर इंतजार करने के बाद ही पानी पीएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed