पूरे दिन सही तरीके से काम करते रहने के लिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा या स्फूर्ति की आवश्यकता होती है। शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करने के साथ नियमित योग और व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। योग-व्यायाम के नियमित अभ्यास की आदत बनाकर आप सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण होने वाली जटिलताओं को कम करके शरीर को स्वस्थ और फिट भी बनाए रख सकते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं सभी उम्र के लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार रोजाना योगाभ्यास जरूर करना चाहिए।
Yoga Tips: शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए रोजाना कीजिए इन योग का अभ्यास, शरीर का शक्ति-एकाग्रता बढ़ाने में सहायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउंटेन पोज या पर्वतासन योग
माउंटेन पोज़ योग का अभ्यास शरीर की जागरूकता को बढ़ाने और शारीरिक असंतुलन को ठीक करने में आपके लिए काफी सहायक है। नियमित रूप से इस योग के अभ्यास से शारीरिक पोश्चर ठीक रहता है साथ ही रक्त संचरण सही बना रहता है। सिर से लेकर पैर तक की मांसपेशियों को स्वस्थ रखने और कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए पर्वतासन योग का नियमित अभ्यास करना आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।
नौकासन योग
सभी उम्र के लोगों के लिए नियमित रूप से नौकासन योग का अभ्यास करना विशेष लाभप्रद हो सकता है। यह आसन पेट की मांसपेशियों की बेहतर स्ट्रेचिंग करने के साथ शरीर की कार्यक्षमता को बढ़ाने, पाचन को ठीक रखने और पेट की चर्बी को कम करने में सहायक है। पेट और पैर की मांसपेशियों को भी मजबूत करने और शरीर को एक्टिव बनाए रखने के लिए नियमित रूप से इस योग का अभ्यास करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।
पश्चिमोत्तानासन योग
पश्चिमोत्तानासन योग आपके हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग करने के साथ रक्त परिसंचरण को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। रीढ़ के लचीलेपन को बढ़ाने के साथ तंत्रिका तंत्र को आराम देने और मन को शांत बनाए रखने में पश्चिमोत्तानासन योग के अभ्यास की आदत काफी फायदेमंद हो सकती है। शरीर और मन दोनों के लिए इस योग के नियमित अभ्यास को काफी फायदेमंद अभ्यास के तौर पर जाना जाता है।
-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।