फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए रोजाना कीजिए इन योग का अभ्यास, शरीर का शक्ति-एकाग्रता बढ़ाने में सहायक

Wed, 01 Jun 2022 11:12 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Jun 2022 11:12 AM IST
विज्ञापन
how to stay active and energized all day, yoga tips in hindi
रोज के लिए योग - फोटो : iStock

पूरे दिन सही तरीके से काम करते रहने के लिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा या स्फूर्ति की आवश्यकता होती है। शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करने के साथ नियमित योग और व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। योग-व्यायाम के नियमित अभ्यास की आदत बनाकर आप सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण होने वाली जटिलताओं को कम करके शरीर को स्वस्थ और फिट भी बनाए रख सकते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं सभी उम्र के लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार रोजाना योगाभ्यास जरूर करना चाहिए।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ऊर्जावान महसूस करने के लिए सिर्फ शरीर का फिट होना पर्याप्त नहीं है, इसके लिए मन की एकाग्रता और शांति भी बहुत आवश्यक होती है। दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके इसमें लाभ पाया जा सकता है। दिन की शुरुआत इन योगासनों के साथ करने से काफी लाभ मिलता है। आइए आगे इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

how to stay active and energized all day, yoga tips in hindi
वृक्षासन योग के लाभ - फोटो : Pixabay

माउंटेन पोज या पर्वतासन योग

माउंटेन पोज़ योग का अभ्यास शरीर की जागरूकता को बढ़ाने और शारीरिक असंतुलन को ठीक करने में आपके लिए काफी सहायक है। नियमित रूप से इस योग के अभ्यास से शारीरिक पोश्चर ठीक रहता है साथ ही रक्त संचरण सही बना रहता है। सिर से लेकर पैर तक की मांसपेशियों को स्वस्थ रखने और कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए पर्वतासन योग का नियमित अभ्यास करना आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।

how to stay active and energized all day, yoga tips in hindi
नौकासन के फायदे - फोटो : istock

नौकासन योग

सभी उम्र के लोगों के लिए नियमित रूप से नौकासन योग का अभ्यास करना विशेष लाभप्रद हो सकता है। यह आसन पेट की मांसपेशियों की बेहतर स्ट्रेचिंग करने के साथ शरीर की कार्यक्षमता को बढ़ाने, पाचन को ठीक रखने और पेट की चर्बी को कम करने में सहायक है। पेट और पैर की मांसपेशियों को भी मजबूत करने और शरीर को एक्टिव बनाए रखने के लिए नियमित रूप से इस योग का अभ्यास करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to stay active and energized all day, yoga tips in hindi
पश्चिमोत्तानासन योग से फायदे - फोटो : Pixabay

पश्चिमोत्तानासन योग

पश्चिमोत्तानासन योग आपके हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग करने के साथ रक्त परिसंचरण को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। रीढ़ के लचीलेपन को बढ़ाने के साथ तंत्रिका तंत्र को आराम देने और मन को शांत बनाए रखने में पश्चिमोत्तानासन योग के अभ्यास की आदत काफी फायदेमंद हो सकती है। शरीर और मन दोनों के लिए इस योग के नियमित अभ्यास को काफी फायदेमंद अभ्यास के तौर पर जाना जाता है।




-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed