फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके गुस्से को कंट्रोल करेंगी योग की ये मुद्राएं, नियमित अभ्यास से होंगे कई फायदे

Wed, 11 Mar 2020 09:48 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 11 Mar 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
How to Control Anger Yoga Tips to Help You Stay Calm
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हममें से कई लोग अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते हैं। यह गुस्सा उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर काफी नुकसान पहुंचाता है। गुस्से की वजह से कई बार रिश्तों में अनबन भी हो जाती है। ऐसे में आपके लिए यह बेहद आवश्यक है कि आप अपने गुस्से को नियंत्रित रखें। योग विशेषज्ञ मानते हैं कि कुछ योग मुद्राओं को करने से आपका मन और मस्तिष्क दोनों शांत रहते हैं और इनके नियमित अभ्यास से आप अपने गुस्से पर नियंत्रण पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन मुद्राओं के बारे में: 

Trending Videos
How to Control Anger Yoga Tips to Help You Stay Calm
योगा - फोटो : social media

उनमामी मुद्रा
इसे करने से मन को शांति मिलती है। इसके अलावा यह आसन ध्यान को एकाग्र करता है। जब आपका ध्यान एकाग्र होगा तब आप सारी चितांओ से दूर रहेंगे और आपका गुस्सा अपने आप कम होना शुरु हो जाएगा। 

इस आसान को करने के लिए आप पद्मासन की अवस्था में बैठ जाएं। अब आप अपना सारा ध्यान अपनी भौंहों के बीच में केंद्रित कर लें। इस आसान को करते वक्त कुछ भी न सोचे और सिर्फ अपना ध्यान एक जगह केंद्रित करें। 

How to Control Anger Yoga Tips to Help You Stay Calm
ज्ञान मुद्रा 

ज्ञान मुद्रा 
इस आसान को करने से हमारा शरीर एंव दिमाग स्वस्थ रहता है जिससे क्रोध का स्तर भी कम हो जाता है। इस आसान को करने के लिए पद्मासन की अवस्था में बैठ जाएं। अब अपने हाथो को सीधा कर लें। इसके बाद आप अपनी तर्जनी उंगली को अपने अंगूठे से मिला लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Control Anger Yoga Tips to Help You Stay Calm
सेपना मुद्रा - फोटो : social media

सेपना मुद्रा
इस आसान को करने से तनाव कम होता है। यह आसान हमारे शरीर से नकारात्मकता और विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे हमारा दिमाग शांत हो जाता है। इस आसान को करने के लिए अपने हाथेलियों को एक साथ रखें। ध्यान रहे कि आपकी पांचो उगुलियां एक-दूसरे से जुड़ी होनी चाहिए। अब अपनी तर्जनी उंगली को एक साथ रखें और अन्य सभी उंगलियों को मोड़कर आपस में बांध लें। अब इस मुद्रा को नीचे की तरफ मोड़कर रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed