आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव होना आम बात है। हमारी अनियमित जीवनशैली का प्रभाव सबसे ज्यादा हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इस व्यस्त जीवनशैली में काम के दबाव, खानपान और तनाव की वजह से हमारी याद्दाश्त भी कमजोर होने लगती है। याद्दाश्त कमजोर होने के कारण हमें बहुत नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं एक ऐसे आसन के बारे में जो आपकी याद्दाश्त बढ़ाएगा।
{"_id":"5df8e21c8ebc3e87fa54ddef","slug":"halasan-for-boost-your-memory-power-halasan-is-good-for-memory-loss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपकी भी याद्दाश्त हो रही है कमजोर तो करें ये आसन, तेज होगी स्मृति","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
आपकी भी याद्दाश्त हो रही है कमजोर तो करें ये आसन, तेज होगी स्मृति
Wed, 18 Dec 2019 08:40 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 18 Dec 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
हलासन
- फोटो : social media
हलासन
- फोटो : social media
ऐसे करें हलासन
- सबसे पहले जमीन पर दरी बिछा लें। इसके बाद जमीन पर बिछी दरी पर सीधा लेट जाएं।
- अब अपने दोनों हाथो को जमीन पर रखें और पैरों को आपस में जोड़ लें।
- अब अपने दोनों पैरो को धीरे से उठाकर अपने नितम्ब को भी हल्का सा ऊपर उठा लें।
- अब अपने हाथो की मदद से अपने दोनों पैरो को सिर के पीछे जमीन की तरफ ले जाएं।
- अब अपने पैर और घुटनों को सीधे रखें और अपने हाथों को नितंम्ब के बगल पर ही रखें।
- इस स्थिति में थोड़ी देर रहने के बाद वापस आ जाएं।
हलासन
- फोटो : social media
रखें विशेष ध्यान
पौष्टिक आहार का सेवन करें। आहार में फल एंव सब्जियों जरूर शामिल करें। सूखे मेवो का सेवन नियमित रूप से करें। जंक फूड जैसी चीज़ो का सेवन नहीं करना चाहिए।
ध्यान रहे कि अगर किसी व्यक्ति को उच्च तथा निम्न रक्तचाप या हृदय की समस्या है तो उसे यह आसान नहीं करना चाहिए।