Yoga Tips For Periods: मासिक धर्म चक्र के दौरान अक्सर ही महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। पेट में दर्द, भारी रक्तस्राव, ऐंठन और मूड स्विंग्स पीरियड्स के लक्षण हैं, जो प्रतिमाह लड़कियों में देखने को मिलते हैं। हालांकि कुछ महिलाओं को मासिक धर्म की अनियमितता का भी सामना करना पड़ता है। कभी देर से तो कभी समय से पहले पीरियड्स आने के कारण महिलाओं में कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।
Yoga Tips: पीरियड्स की अनियमितता से परेशान हैं तो करें इन योगासनों का अभ्यास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालासन
मासिक धर्म की अनियमितता से राहत पाने के लिए मालासन का अभ्यास कर सकते हैं। मालासन के अभ्यास के लिए फर्श पर बैठकर एड़ियों को जमीन से उठाएं। इस दौरान सांस छोड़ते हुए धड़ को जांघों के बीच रखें और शरीर आगे की ओर झुकाएं। दोनों हाथों को मोड़ते हुए कोहनी को जांघों पर रखें। फिर बाहों को घुमाएं और एड़ी को थोड़ा ऊपर उठाएं। पुरानी स्थिति में वापस आ जाएं।
धनुरासन
महिलाओं को नियमित धनुरासन का अभ्यास करना चाहिए। धनुरासन करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेटकर पैरों को फैला लें। पैरों को उठाते हुए हाथों से टखनों को पकड़कर गहरा सांस लें। छाती और पैरों को सतह से ऊपर उठाते हुए इस स्थिति में कुछ देर रहने के बाद शरीर और पैरों को फर्श पर टिका दें। कुछ देर आराम करने के बाद इस प्रक्रिया को दोहराएं।
उष्ट्रासन
मासिक धर्म की समस्या से निजात पाने के लिए उष्ट्रासन का अभ्यास करें। इस आसन को करने के लिए फर्श पर घुटनों के बल बैठकर कूल्हों पर हाथ रखें। श्वास लेते हुए हाथों से पैरों को पकड़ते हुए पीठ को मोड़ें। इस अवस्था में एक मिनट रहें और फिर पीठ को सीधी मुद्रा में ले जाएं। अब पैरों और हाथों को आराम दें।
मत्स्यासन
मासिक धर्म संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए मत्स्यासन अभ्यास करें। इस आसन को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेटकर हाथों को कूल्हे के नीचे रखें। कोहनी को कमर से स्पर्श करते हुए दोनों पैरों को मोड़े और घुटनों को क्रॉस लेग मुद्रा में आ जाएं। जांघों को फर्श पर टिकाते हुए सांस लें। शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाते हुए सिर को पीछे की ओर ले जाएं और कुछ देर आराम करें।
---------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।