फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन तीन योगासन को करने से बढ़ती है महिलाओं में प्रजनन क्षमता

Fri, 20 Dec 2019 02:34 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 20 Dec 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
boost fertility in women with these 3 yogasan
- फोटो : social media

योग करने से शरीर की हर बीमारी में आराम मिलता है। यहां तक कि अगर महिलाओं में प्रजनन क्षमता में कमी है तो उसे भी योगासन की मदद से दूर किया जा सकता है। कई बार आनुवांशिक तो कभी मोटापे या गलत जीवनशैली के कारण महिलाओं में इस तरह की परेशानी देखने को मिलती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए अगर नियम से ये तीन योग के आसन किए जाएं तो निश्चित ही फायद पहुंचता है। तो चलिए जानें योगासन को करने का तरीका।


 
boost fertility in women with these 3 yogasan
जानुशिरासन

दण्डासन में बैठकर दाएं पैर को मोड़कर पंजे को बाएं जंघा के मूल में लगाएं और एड़ी को सटाकर रखें। दोनों हाथों से बाएं पैर के पंजे को पकड़कर सांस बाहर निकालकर सिर को घुटने से लगाएं। थोड़ी देर रुकने के पश्चात् सांस लेते हुए ऊपर उठ जाएं और दूसरे पैर से भी इसी प्रकार दोहराएं।


 
boost fertility in women with these 3 yogasan
चक्रासन

पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें। एड़ियां नितंबों के समीप लगी हुई हों। दोनों हाथों को उल्टा करके कंधों के पीछे थोड़े अंतर पर रखें। इससे संतुलन बना रहता है। सांस अंदर भरकर कमर एवं छाती को ऊपर उठाएं। धीरे-धीरे हाथ एवं पैरों को समीप लाने का प्रयत्न करें, जिससे शरीर की चक्र जैसी आकृति बन जाए। आसन छोड़ते समय शरीर को ढीला करते हुए कमर जमीन पर टिका दें. यह क्रिया 3-4 बार करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
boost fertility in women with these 3 yogasan
सुप्त वज्रासन

वज्रासन में बैठकर हाथों को पीछे की तरफ रखकर उनकी सहायता से शरीर को पीछे झुकाते हुए जमीन पर सिर को टिका दें। घुटने मिले हुए तथा जमीन पर टिके हुए हों। धीरे-धीरे कंधे, गले और पीठ को भी जमीन पर टिकाने की कोशिश करें। हाथों को जंघाओं पर सीधा रखें।आसन को छोड़ते समय कोहनियों और हाथों का सहारा लेते हुए वज्रासन में बैठ जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed