Year Ender 2022: अच्छी-बुरी यादों के साथ वर्ष 2022 खत्म हो गया। अब नया साल 2023 नई आशाओं को लिए शुरू हो रहा है। लेकिन अगर इस बीते हुए साल पर एक नजर डालें तो आपको जीवन में सालभर में हुई उन घटनाओं की याद आएगी, जिन्होंने आपके जीवन पर कुछ प्रभाव डाला। कई लोगों का जीवन इन एक साल में बदला। किसी को नौकरी मिली, तो किसी की शादी हो गई, किसी ने अपने करीबी को खोया तो किसी ने अपने सपने को पा लिया। इस बात का आकलन तो आपको ही करना है कि बीता हुआ साल कैसा रहा। लेकिन वर्ष 2022 के पन्नों को पलटकर देखें तो कुछ ऐसी बड़ी घटनाएं घटित हुईं, जो इतिहास बनकर रह जाएंगी। साल की शुरुआत में एक बहुत बड़ी घटना से सबको हैरान कर दिया। कोरोना के दौर से परेशान लोग कुछ अच्छा होने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन साल के पहले ही दिन एक दुर्घटना हो गई। हालांकि बाद में कुछ अच्छे मौके भी आएं। आइए जानते हैं वर्ष 2022 की सबसे बड़ी घटना, जो हमेशा याद रहेंगी।
Year Ender 2022: इस साल की सबसे बड़ी घटनाएं, जो हर किसी को रहेंगी याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल पर वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़
जब लोग साल 2022 की शुरुआत का जश्न मना रहे थे और इस मौके पर माता वैष्णो देवी धाम दर्शन के लिए पहुंचे, तो साल के पहले ही दिन दुखद हादसा हुआ। एक जनवरी 2022 को वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मच गई। इस दौरान 12 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए।
लता मंगेशकर का निधन
इसी साल 6 फरवरी में स्वर कोकिला के नाम से मशहूर भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन हो गया। उनका जाना संगीत और मनोरंजन जगत के लिए ही नहीं, बल्कि भारत के लिए एक बड़ी क्षति रहा। 92 साल की उम्र में लता जी ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
पांच राज्यों के चुनाव
राजनीति के क्षेत्र में साल 2022 बहुत महत्वपूर्ण रहा। इस साल पांच राज्यों में चुनाव हुए। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के चुनाव परिणाम देश की राजनीति के लिए एक नई दिशा बने। यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की वापसी हुई। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विपक्ष का सफाया कर दिया। गोवा और मणिपुर में भी भाजपा सत्ता में आई।
साल के अंत में हिमाचल प्रदेश, गुजरात विधानसभा में चुनाव परिणाम आए। गुजरात में भाजपा दोबारा सत्ता में आई और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी।
कांग्रेस में गैर गांधी अध्यक्ष
वर्ष 2022 में कांग्रेस पार्टी को अपना नया अध्यक्ष मिला। लगभग 24 साल बाद पार्टी का अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का नेता बना। गैर गांधी अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खरगे ने शशि थरूर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में शिकस्त दी।