फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2022: इस साल की सबसे बड़ी घटनाएं, जो हर किसी को रहेंगी याद

Mon, 26 Dec 2022 05:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 26 Dec 2022 05:49 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2022 Biggest Events Of India Which Everyone Will Remember Read More In Hindi
2022 की बड़ी घटनाएं - फोटो : amar ujala

Year Ender 2022: अच्छी-बुरी यादों के साथ वर्ष 2022 खत्म हो गया। अब नया साल 2023 नई आशाओं को लिए शुरू हो रहा है। लेकिन अगर इस बीते हुए साल पर एक नजर डालें तो आपको जीवन में सालभर में हुई उन घटनाओं की याद आएगी, जिन्होंने आपके जीवन पर कुछ प्रभाव डाला। कई लोगों का जीवन इन एक साल में बदला। किसी को नौकरी मिली, तो किसी की शादी हो गई, किसी ने अपने करीबी को खोया तो किसी ने अपने सपने को पा लिया। इस बात का आकलन तो आपको ही करना है कि बीता हुआ साल कैसा रहा। लेकिन वर्ष 2022 के पन्नों को पलटकर देखें तो कुछ ऐसी बड़ी घटनाएं घटित हुईं, जो इतिहास बनकर रह जाएंगी। साल की शुरुआत में एक बहुत बड़ी घटना से सबको हैरान कर दिया। कोरोना के दौर से परेशान लोग कुछ अच्छा होने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन साल के पहले ही दिन एक दुर्घटना हो गई। हालांकि बाद में कुछ अच्छे मौके भी आएं। आइए जानते हैं वर्ष 2022 की सबसे बड़ी घटना, जो हमेशा याद रहेंगी।

Year Ender 2022 Biggest Events Of India Which Everyone Will Remember Read More In Hindi
IRCTC Tour Package for Vaishno Devi From Delhi - फोटो : Istock

नए साल पर वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़

जब लोग साल 2022 की शुरुआत का जश्न मना रहे थे और इस मौके पर माता वैष्णो देवी धाम दर्शन के लिए पहुंचे, तो साल के पहले ही दिन दुखद हादसा हुआ। एक जनवरी 2022 को वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मच गई। इस दौरान 12 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए।
 

Year Ender 2022 Biggest Events Of India Which Everyone Will Remember Read More In Hindi
लता मंगेशकर - फोटो : PTI

लता मंगेशकर का निधन

इसी साल 6 फरवरी में स्वर कोकिला के नाम से मशहूर भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन हो गया। उनका जाना संगीत और मनोरंजन जगत के लिए ही नहीं, बल्कि भारत के लिए एक बड़ी क्षति रहा। 92 साल की उम्र में लता जी ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2022 Biggest Events Of India Which Everyone Will Remember Read More In Hindi
चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

पांच राज्यों के चुनाव

राजनीति के क्षेत्र में साल 2022 बहुत महत्वपूर्ण रहा। इस साल पांच राज्यों में चुनाव हुए। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के चुनाव परिणाम देश की राजनीति के लिए एक नई दिशा बने। यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की वापसी हुई। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विपक्ष का सफाया कर दिया। गोवा और मणिपुर में भी भाजपा सत्ता में आई।

साल के अंत में हिमाचल प्रदेश, गुजरात विधानसभा में चुनाव परिणाम आए। गुजरात में भाजपा दोबारा सत्ता में आई और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी।

विज्ञापन
Year Ender 2022 Biggest Events Of India Which Everyone Will Remember Read More In Hindi
सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : Social Media

कांग्रेस में गैर गांधी अध्यक्ष

वर्ष 2022 में कांग्रेस पार्टी को अपना नया अध्यक्ष मिला। लगभग 24 साल बाद पार्टी का अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का नेता बना। गैर गांधी अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खरगे ने शशि थरूर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में शिकस्त दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed