फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Malaria Day: मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल तरीके, मलेरिया से मिलेगा छुटकारा

Sat, 25 Apr 2020 10:46 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 25 Apr 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
World Malaria Day: 5 natural ways to keep mosquitoes away
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में हर साल मच्छरों के कारण कई लाख लोगों की जान चली जाती है। मच्छरों के काटने से मलेरिया समेत डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां होती हैं। इसलिए मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए साफ-सफाई की सलाह दी जाती है। मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल अप्रैल महीने में 24 तारीख को विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) मनाया जाता है। मच्छरों को भगाने के लिए तो वैसे कई प्रकार की दवाईयां, स्पे, इलेक्ट्रिक बैट बाजार में मौजूद हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कई बार हमें इन मच्छरों से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास नेचुरल तरीके बताएंगे, जो मच्छरों को भगाने में कारगर होंगे।

World Malaria Day: 5 natural ways to keep mosquitoes away
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नीम का तेल
नीम का कड़वा तेल मच्छरों के लिए काल है। अमेरिका की मॉस्क्यूटो कंट्रोल असोसियेशन जर्नल की एक अध्ययन के अनुसार नारियल के तेल और नीम के तेल को बाराबर मात्रा में मिलाकर अगर शरीर में लगा लिया जाए तो मच्छर आसपास भी नहीं फटकते हैं। एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल के गुणों से भरपूर नीम के गंध से मच्छर दूर भाग जाते हैं।

World Malaria Day: 5 natural ways to keep mosquitoes away
कपूर - फोटो : फाइल फोटो

कपूर
मच्छरों से छुटकारा दिलाने में कपूर का इस्तेमाल बहुत मददगार हो सकता है। अन्य नेचुरल प्रोडक्ट की अपेक्षा कपूर में मच्छरों को भगाने का गुण ज्यादा पाया जाता है। मच्छरों को भगाने के लिए कमरे में सारे दरवाजे खिड़कियां बंद कर कपूर को जलाकर रख दें। इसके बाद 15 से 20 मिनट तक कमरे को बंद रखें। ऐसा करने से सारे मच्छर भाग जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Malaria Day: 5 natural ways to keep mosquitoes away
तुलसी - फोटो : फाइल फोटो

तुलसी
कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि मच्छरों का लार्वा दूर करने में तुलसी बहुत कारगर है। इसके असर से मच्छर बहुत जल्दी भागते हैं। हालांकि इस बात का जिक्र आयुर्वेद में भी है। अगर कमरे में खिड़की के पास तुलसी का एक पौधा लगा दें तो मच्छर घर में नहीं प्रवेश करते हैं।

विज्ञापन
World Malaria Day: 5 natural ways to keep mosquitoes away
पुदीना - फोटो : फाइल फोटो

पुदीना
मिंट ऑइल मच्छरों को भगाने में बहुत कारगर है। मिंट ऑइल को आप अपने शरीर पर इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अपने घर में लगे प्लांट पर भी स्प्रे कर सकते हैं इससे मच्छर पास नहीं आते हैं। इसके अलावा अगर पुदीना को पानी के साथ उबाल कर इसके पानी को कमरे में स्प्रे किया जाए तो भी मच्छर भाग जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed