अक्सर बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि थाली में तीन रोटी एकसाथ ना परोसें। या फिर प्रसाद में तीन मिठाईयां एकसाथ ना दो। हिंदू धर्म की अनेक मान्यताएं हैं, जिसे घर के बड़े-बुजुर्ग समय-समय पर बताते रहते हैं। इन्हीं में से एक है एक साथ तीन चीजों को खाने की थाली में ना परोसना। तो चलिए जानें आखिर क्यों ऐसा किया जाता है।
{"_id":"636e09f31111f720d550e87a","slug":"why-3-roti-not-serve-in-plate-vastu-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips: जानें क्यों नहीं परोसनी चाहिए थाली में एकसाथ तीन रोटियां","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Vastu Tips: जानें क्यों नहीं परोसनी चाहिए थाली में एकसाथ तीन रोटियां
Fri, 11 Nov 2022 02:15 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 11 Nov 2022 02:15 PM IST
विज्ञापन
रोटी।
- फोटो : amar ujala
रोटी
- फोटो : Istock
क्यों नहीं परोसना चाहिए थाली में 3 रोटी
मान्यता है कि थाली में 3 रोटी मृतक का भोज है। अगर किसी थाली में 3 रोटी रखी जाती है तो वो मृतक का भोज माना जाता है। अक्सर मृतक के लिए होने वाले तेरहवीं संस्कार में भोजन की थाली में 1 या 3 रोटी रखी जाती है। इसलिए जीवित व्यक्ति की थाली में 3 रोटी नहीं रखी जाती है। इसे अशुभ माना जाता है।
रोटी
- फोटो : Istock
3 रोटी रखने से होता है नुकसान
मृतक के भोज के अलावा खाने की थाली में 3 रोटी परोसने के लिए कहा जाता है कि जो व्यक्ति 3 रोटी परोसता है। खाने वाले के मन में उसके प्रति शत्रुता का भाव आ जाता है। यहीं नहीं खाने की किसी भी चीज को फिर वो चाहे मिठाई ही क्यों ना हो। साथ ही यह भी मान्यता है कि खाने की थाली में 3 चीज परोसने से व्यक्ति की उम्र कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोटी
- फोटो : Istock
3 नंबर है अशुभ
सनातन धर्म में संख्या 3 को अशुभ माना जाता है। भगवान को प्रसाद या पूजा की कोई भी सामग्री को 3 संख्या में नहीं चढ़ाया जाता है।
सनातन धर्म में संख्या 3 को अशुभ माना जाता है। भगवान को प्रसाद या पूजा की कोई भी सामग्री को 3 संख्या में नहीं चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
वजन कम करने के लिए खाएं रोटी
- फोटो : Istock
वैज्ञानिक कारण भी है
खाने की थाली में 3 रोटी ना परोसने के लिए केवल हिंदू धर्म में ही नहीं कहा जाता। बल्कि विज्ञान की नजर में भी 3 रोटी परोसने का कोई औचित्य नही है। हालांकि विज्ञान में कोई संख्या नहीं निर्धारित है। लेकिन एक व्यक्ति के लिए एक बार में दो रोटी, सब्जी, दाल, दही खाना पर्याप्त होता है। खाने की थाली में एक बार में इतना भोजन व्यक्ति को स्वस्थ रखता है। एक बार में तीन या चार रोटी या अधिक खाने से शरीर पर मोटापा चढ़ता है और अस्वस्थता बढती है।