फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए क्यों आते हैं डकार, फायदे भी बहुत और बीमार होने के संकेत भी

Fri, 08 Dec 2017 06:56 PM IST
अंशुमाला/ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
अंशुमाला/ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 08 Dec 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
what causes burping, your body may be trying to tell you
burping
तनाव से भी डकार आती है। अधिक चिंता करने से लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इससे भोजन पचाने में मुश्किल होती है और डकार आने लगती है। एक अध्ययन में लगभग तीन में से दो महिलाएं आईबीएस से ग्रस्त पाई गई हैं। अधिक मुंह खोलकर खाने से भोजन के साथ पेट में हवा भी चली जाती है। पेट में ज्यादा हवा जाने से भी डकार आता है।


पढ़ें: लहसुन का ये खास नुस्खा, इन बीमारियों को झट से करेगा दूर

खाना खाते ही अधिकतर लोग डकार लेते हैं। खाने के बाद डकार आना एक आम बात है। कई जगहों पर तो खाने के बाद डकार लेने को भोजन की तारीफ करने से जोड़कर देखा जाता है। डकार आने से खाया हुआ भोजन जल्दी पच जाता है, जिससे पेट में कोई तकलीफ नहीं होती। डकार को पेट भरने का संकेत भी माना जाता है, लेकिन जब डकार सामान्य स्थिति में भी बार-बार आए, खाते ही बहुत ज्यादा आए, तो यह चिंता का विषय है। इसे सिर्फ पेट भरने का संकेत नहीं मान सकते। यह पेट से अत्‍यधिक गैस निकालने के तरीकों में भी शामिल है। दरअसल, खाने के साथ हवा भी पेट में चली जाती है, जो डकार के रूप में शरीर से बाहर निकलती है।
what causes burping, your body may be trying to tell you
burping

पेट में अल्सर तो नहीं
कुछ लोगों को बार-बार डकार पेट में अल्सर होने के कारण भी आती है। ऐसी स्थिति में आपको सीने में जलन महसूस हो सकती है। बहुत अधिक भोजन करने, मसालेदार भोजन करने और मोटापा पेट में अल्सर की समस्या को बढ़ाता है। इसके साथ ही पेट में एसिड बनने से भी कई बार हद से ज्यादा डकार आ सकती है।

कैंसर का संकेत
क्या आपके कुछ भी खाते ही डकार आने लगती है? तो इस समस्या को आपको गंभीरता से लेने की जरूरत है। भोजन नली (ईसोफेगस) में क्रोनिक एसिड एक्सपोजर प्री-कैंसरस बदलाव के लक्षण का संकेत हो सकता है। बेहतर यही है कि आप डकार आने की समस्या का इलाज जल्द से जल्द करवाएं।

what causes burping, your body may be trying to tell you
burping

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम
यह आंतों से संबंधित एक समस्या है, जिसमें बड़ी आंत प्रभावित होती है। इसमें कई बार आंतों को क्षति भी पहुंचती है। इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम होने पर भी हद से ज्यादा डकार आ सकती है। यदि आपको लगातार पेट में दर्द, दस्त, कब्ज, गैस की समस्या बनी रहती है, तो यह इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम के कारण भी हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क तुरंत करना चाहिए।

जीवनशैली भी एक वजह
कई बार बेतरतीब जीवनशैली और खानपान के कारण भी अधिक डकार आती है। खास तरह के खाद्य पदार्थ जैसे पत्तागोभी, फूलगोभी, कार्बोनेटेड पेय पदार्थ, ब्रोकोली, बीन्स आदि भी डकार आने का कारण होते हैं। जब भी आप इस तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करें, तो ध्यान रखें कि क्या इन्हें ही खाने के बाद आपको डकार आ रही है या कोई और वजह है। फूलगोभी, पत्तागोभी, बीन्स, ब्रोकोली आदि को खाने से पेट में गैस बनती है, जो डकार आने का कारण हो सकता है। इन चीजों को रात में न खाएं। लगातार डकार कई बार गैस्ट्रोइन्टेस्टिनल ट्रैक में होने वाली बीमारियों के कारण भी आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what causes burping, your body may be trying to tell you
burping

कहीं अपच तो नहीं
बार-बार डकार आने का एक कारण अपच भी हो सकता है। आपने जो भी खाया है, यदि वह पच नहीं पा रहा है, तो यह समस्या होना आम बात है। लंबे समय तक कब्ज की समस्या भी अत्यधिक डकार आने का एक प्रमुख कारण हो सकती है। इस मामले में पहले आपको कब्ज से निपटने की जरूरत होगी।

ऐरोफेजिया
कुछ लोग अधिक मुंह खोलकर खाते हैं। इससे भोजन के साथ-साथ पेट में हवा भी चली जाती है। पेट में ज्यादा हवा जाने की वजह से डकार की समस्या बढ़ जाती है। इससे ऐरोफेजिया की स्थिति पैदा हो जाती है। इसमें पेट फूलना और एसिडिटी जैसी परेशानी हो जाती है। ऐसे में जब भी खाएं, हमेशा छोटे निवाले ही खाएं। कोशिश करें कि खाना चबाते समय मुंह बंद हो।

विज्ञापन
what causes burping, your body may be trying to tell you
burping

छोटी आंत में बैक्टीरिया का बढ़ना
छोटी आंत में बैक्टीरिया के बढ़ने से भी लगातार डकार आने की समस्या शुरू हो जाती है। बैक्टीरिया होने से ड्यूडेनम (छोटी आंत का हिस्सा) भी प्रभावित होता है, जिससे लगातार डकार आने की समस्या शुरू हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर से अपने पेट की जांच समय-समय पर करवाते रहें।

विशेषज्ञ कहते हैं
खाने के बाद अक्सर लोगों को डकार आती है। यह एक सामान्य बात है। हां, हद से ज्यादा डकार आने लगे, तो सावधान होना जरूरी है। दरअसल, अधिक मुंह खोलकर खाने से भोजन के साथ-साथ पेट में हवा भी चली जाती है। इससे डकार आने लगती है। ऐसे में जब भी खाएं, छोटे-छोटे निवाले खाएं। खाना आराम से खाएं। खूब चबा कर खाएं। पथरी और एसिडिटी होने से भी डकार आने की समस्या बढ़ जाती है। बेहतर है कि आप डॉक्टर से संपर्क करके इस समस्या को जड़ से दूर करने की कोशिश करें।

- डॉ. पुलिन के. गुप्ता, ‌फिजिशियन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed