फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Walnut Shell Uses: बहुत काम के हैं अखरोट के छिलके, बेकार समझकर फेंकने के बजाए इन कामों में करें इस्तेमाल

Sun, 22 May 2022 04:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 22 May 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
Walnut Shell Uses in Hindi akhrot ke chilke ke fayde
अखरोट के छिलके का इस्तेमाल - फोटो : istock

Walnut Shell Uses in Hindi: कोई भी चीज बेकार नहीं होती। इन दिनों हर चीज के रियूज या उससे कोई नई चीज बनाई जा सकती है, जो लोगों के लिए काम की बन सकती है। ड्राई फ्रूट्स में अखरोट सबसे पौष्टिक होता है, जिसका सेवन कई लोग नियमित तौर पर करते हैं। अखरोट, जिस में विटामिंस, मिनरल्स होते हैं, वह शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन अखरोट के छिलके को लोग फेंक देते हैं। लोगों को लगता है कि अखरोट शरीर की विभिन्न समस्याओं को ठीक करने का काम करता है पर अखरोट का छिलका कचरा है, इसलिए छिलके को लोग फेंक देते हैं लेकिन जितना काम का और फायदेमंद अखरोट है, उतना ही उसका छिलका भी उपयोगी है। अगर आप अखरोट के छिलके को कचरे में फेंक देते हैं, तो इसके उपयोगिता के बारे में जानकर अखरोट के छिलके का भी सही तरीके से सही जगह इस्तेमाल कर पाएंगे। चलिए जानते हैं अखरोट के छिलके का किन कामों में कर सकते हैं इस्तेमाल।

Walnut Shell Uses in Hindi akhrot ke chilke ke fayde
अखरोट के छिलके का इस्तेमाल - फोटो : Pixabay

अखरोट के छिलके से बनाएं फेस पैक

अखरोट शरीर के लिए लाभकारी है, तो उसका छिलका भी त्वचा के लिए फायदेमंद है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप अखरोट के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। अखरोट के छिलके का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं, इससे त्वचा की डेड सेल्स से छुटकारा मिलता है और त्वचा निखरती है। अखरोट के छिलके का पैक चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे भी दूर होते हैं और ब्लैकहेड्स साफ होते हैं। अखरोट के छिलके का फेस पैक ऑयली स्किन के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी है।

Walnut Shell Uses in Hindi akhrot ke chilke ke fayde
अखरोट के छिलके का इस्तेमाल - फोटो : अमर उजाला

अखरोट के छिलके से बनाएं खाद

अखरोट का छिलका शरीर के साथ ही पेड़ पौधों के लिए भी अच्छा है। अखरोट के छिलके से आप पौधों के लिए खाद बना सकते हैं। ये बेहतरीन ऑर्गेनिक खाद का काम करते हैं। अखरोट के छिलके से खाद बनाने के लिए एक चम्मच अल्कोहल को अखरोट के छिलके पर डालें और उसे जलाकर राख बना दें। अब जले हुए छिलके की राख को क्रश करके पौधे में डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Walnut Shell Uses in Hindi akhrot ke chilke ke fayde
अखरोट के छिलके का इस्तेमाल - फोटो : Pixabay

अखरोट के छिलके से करें घर की सजावट

घर को सजाने के लिए अक्सर लोग हैंडीक्राफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। वेस्ट चीजों को रियूज करके अच्छे हैंडीक्राफ्ट बनाए जा सकते हैं। अखरोट के छिलके से भी आप घर की सजावट कर सकते हैं। इसके लिए आप अखरोट के छिलके से वॉल आर्ट बनाएं। कार्डबोर्ड या किसी सख्त चीज को कलर करके अखरोट के छिलके उस पर ग्लू की मदद से चिपका दें और अलग अलग रंगों से उसे सजाकर दीवार पर लटका दें।

विज्ञापन
Walnut Shell Uses in Hindi akhrot ke chilke ke fayde
अखरोट के छिलके का इस्तेमाल - फोटो : Pixabay

अखरोट के छिलके से बनाएं माउथवॉश

अखरोट के छिलके से आप नेचुरल माउथवॉश भी तैयार कर सकते हैं। एक पैन में दो गिलास पानी और अखरोट के छिलके डालकर तीस मिनट उबालें। उबले पानी को ठंडा करके एक बोतल में भर दें। दांतों को ब्रश करने के बाद अखरोट के छिलके से तैयार माउथ वॉश से मुंह रिंस कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed