{"_id":"603f85c10be57025e541bcce","slug":"virat-kohali-lifestyle-cars-house-net-worth-and-anushka-property","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी अनुष्का संग इस आलीशान घर में रहते हैं विराट कोहली, महंगी कारों से लेकर करोड़ों में है संपत्ति","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
पत्नी अनुष्का संग इस आलीशान घर में रहते हैं विराट कोहली, महंगी कारों से लेकर करोड़ों में है संपत्ति
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 03 Mar 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। मैदान पर रन बनाने की बात हो या फिर टीम को एक साथ लेकर आगे चलने की बात। कोहली हर जगह पर बेहद समझदारी से काम लेते हुए नजर आते हैं। कोहली अपनी मेहनत के दम पर एक सफल क्रिकेटर और कप्तान बने और आज वो एक कामयाब शख्स भी हैं। साल 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा संग गुपचुप तरीके से शादी करने के बाद वे एक आलीशान घर में रहते हैं, जो काफी लग्जरी है। तो चलिए आपको विराट व अनुष्का के इस घर के बारे में बताते हैं।
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : social media
विराट एक सफल क्रिकेटर के अलावा काफी ज्यादा कमाई करने वाले लोगों की लिस्ट में भी शामिल हैं। साल 2019 में फोर्ब्स मैगजीन ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लोगों की सूची जारी की थी, जिसमें विराट पहले पायदान पर थे। फोर्ब्स के मुताबिक, विराट ने साल 2019 में 253 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वही, अनुष्का इस सूची में 21वें स्थान पर थीं।
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : twitter@BCCI
कोहली कई तरीकों से अपनी कमाई करते हैं जहां एक तरफ वो भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने के लिए बीसीसीआई से लगभग एक साल में एक करोड़ रुपये लेते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वो आईपीएल में 17 करोड़ रुपये लेते हैं। इसके अलावा मान्यवर, मिंत्रा, टिसॉट जैसे कई बड़े ब्रांड के जरिए भी विराट कमाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विराट विज्ञापन और अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भी अच्छी कमाई करते हैं। विराट के पास ऑडी एस6 (95 लाख रुपये), ऑडी क्यू 74.2 (लगभग एक करोड रुपये), ऑडी आर8 वी10 एलएमएक्स (लगभग 3 करोड़ रुपये), लगभग चार करोड़ रुपये की कीमत वाली लेंबोर्गिनी, 62 लाख रुपये की कीमत वाली लैंड रोवर और 1.2 करोड़ रुपये की कीमत वाली बीएमडब्ल्यू एक्स6 कार के अलावा भी कई अन्य कारें हैं।
विज्ञापन
5 of 7
anushka sharma
- फोटो : instagram/anushka sharma
जीक्यू में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, विराट लगभग 900 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। वहीं, बात विराट-अनुष्का के आलीशान घर की करें, तो साल 2016 में मुंबई के वर्ली स्थित एक अपार्टमेंट में इस कपल ने घर खरीदा था। ये लग्जरी घर ओमकार 1973 अपार्टमेंट के 35वें फ्लोर पर है, जो 7171 स्क्वायर फुट में फैला हुआ है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।