फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में रोज नहाना ऐसे पहुंचा सकता है नुकसान

Mon, 23 Dec 2019 10:56 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 23 Dec 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
you should not shower everyday in winter daily bath is harmful
Bathing - फोटो : Pixabay

ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए... ये गाना तो हम सबने सुना है, लेकिन सर्दियों में जब सुबह-सुबह नहाने की बारी आती है तो हमारी कंपकंपी निकल जाती है। हमारे बीच कई ऐसे लोग हैं, जो ठंड में रोज नहाना नहीं चाहते हैं। बड़े-बुजुर्ग अक्सर समझाते हैं कि रोज सुबह नहाना चाहिए, इसके फायदे भी गिनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में रोज सुबह नहाने के कुछ नुकसान भी है? आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से:

you should not shower everyday in winter daily bath is harmful
Bathing - फोटो : Pixabay

सर्दियों में हम अक्सर गर्म पानी से नहाते हैं और यह अच्छा लगता है, इसलिए देर तक नहाते हैं। ऐसा करना हमारे लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। गर्म पानी से ज्यादा देर तक नहाने से त्वचा के प्राकृतिक तेल निकल जाते हैं, त्वचा शुष्क हो सकती है। इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि गर्म पानी से 10 मिनट से ज्यादा नहीं नहाना चाहिए।

you should not shower everyday in winter daily bath is harmful
Bathing - फोटो : Pixabay

त्वचा के संबंध में पहले हुई रिसर्च के अनुसार, हमारी त्वचा इसे स्वस्थ रखने वाले कुछ अच्छे बैक्टीरिया भी पैदा करती है, जोकि हमारी त्वचा को केमिकल टॉक्सिन से भी बचाते हैं। गर्म पानी से नहाने से हमारी त्वचा के नैचुरल आॅयल निकल जाने से हमारी प्रतिरोधक क्षमता को सपोर्ट करने वाले ये अच्छे बैक्टीरिया भी हट जाते हैं। इसलिए सर्दियों में बहुत जरुरी न हो तो हफ्ते में तीन-चार दिन ही नहाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
you should not shower everyday in winter daily bath is harmful
Bathing - फोटो : Pixabay

अमेरिका में कुछ महीने पहले हुई रिसर्च में बताया गया था कि लोग सामाजिक दबाव में रोज नहाते हैं। कई सारे अध्ययन में ये बात बताई जा चुकी है कि हमारी त्वचा में खुद को साफ करने की बेहतर क्षमता होती है। इसलिए, अगर आप रोज पसीना बहाने वाले काम, जैस जिम जाना वगैरह नहीं करते, गंदगी में नहीं रहते तो रोज नहाना बहुत जरुरी नहीं है।

विज्ञापन
you should not shower everyday in winter daily bath is harmful
जलप्रपात में स्नान करते लोग(File Photo)

रोजाना गर्म पानी से नहाना आपके नाखूनों को भी नुकसान पहुंचाता है। गर्म पानी से नहाने के दौरान इसके भी नैचुरल आॅयल निकल जाने से ये शुष्क और कमजोर हो जाते हैं। नहाने का पानी सोखने के कारण भी यह कमजोर होकर टूट जाते हैं। इसलिए रोज गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए।

नोट: यह लेख नहाने से संबंधित हुए कुछ शोधों के आधार पर लिखा गया है। ज्यादा जानकारी के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना उचित होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed