शहर की दौड़ती-भागती जिंदगी हर किसी को परेशान करती है। यहां न तो हम चैन से खा पाते हैं, और न ही चैन से सो पाते हैं। हर वक्त काम, काम और सिर्फ काम के बीच हमारी जिंदगी बीतती है। ऐसे में जब भी मौका मिलता है तो हम कोई ट्रिप प्लान करते हैं, ताकि कुछ समय इस शहर से दूर कहीं एकांत में शांति के पल बिता सके। हालांकि, लोग जगह को लेकर काफी उलझन में रहते हैं कि वो घूमने कहां जाएं। अगर आपके साथ भी ये समस्या है, तो चलिए हम आपको भारत में स्थित कुछ ऐसे गांवों के बारे में बताते हैं। जहां आप अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।
{"_id":"6040c10237668d5db546f098","slug":"you-can-plan-a-trip-in-these-villages-of-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन गांवों में बिता सकते हैं कुछ सुकून के पल, इस बार यहां करें अपना ट्रिप प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
इन गांवों में बिता सकते हैं कुछ सुकून के पल, इस बार यहां करें अपना ट्रिप प्लान
Thu, 04 Mar 2021 04:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 04 Mar 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
tibet
- फोटो : istock
नाको
- हम अपनी छुट्टियों के लिए शांत और रोमांटिक जगह की तलाश में रहते हैं। ऐसे में यकीन मानिए आपकी तलाश नाको गांव आकर खत्म हो सकती है। नाको तिब्बत बॉर्डर पर स्थित है, और यहां की खूबसूरती के तो क्या ही कहने। इस गांव का प्राचीन मठ काफी आकर्षित है। यहा नाको झील भी है, जहां गर्मियों में बोटिंग और सर्दियों में आइस स्केटिंग की जाती है, जो पर्यटकों को काफी लुभाती है।
malana
- फोटो : istock
मलाना
- हिमाचल प्रदेश हमेशा से ही अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। प्रकृति की अनोखी छटा, चारों तरफ हरियाली, नदी-झरने आदि सब कुछ मन मोह लेता है। ऐसे में आप इस बार यहां के मलाना गांव में अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं। ये गांव अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। यहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं, मौज-मस्ती कर सकते हैं, गांव का एहसास ले सकते हैं आदि। हर साल यहां काफी संख्या में लोग अपनी छुट्टियां मनाने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
arunachal pradesh
- फोटो : istock
जाइरो
- गांव जाकर हमारे तन मन को काफी शांति मिलती है, और ये एहसास आप जाइरो गांव में ले सकते हैं। ये जगह अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। बड़ी-बड़ी पहाड़ियों में छिपी जाइरो घाटी किसी जन्नत से कम नहीं लगती। यहां प्रकृति की अनोखी देन है, जिसकी वजह से यहां का नजारा बेहद ही खूबसूरत लगता है और ये लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ये गांव छोटा सा हिल स्टेशन है। यहां धान की खेती होती है, और यहां सुंदर चीड़ के पेड़ भी हैं।
विज्ञापन
kerala
- फोटो : istock
पूवर
- केरल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। केरल का एक गांव है पूवर, जो बेहद खूबसूरत है। यहां समुद्र का पानी बेहद साफ रहता है और साथ ही यहां के नजारे काफी आकर्षक लगते हैं। यहां जाकर आप सुकून के पल बिता सकते हैं। अगर आप केरल का प्लान कर रहे हैं, तो फिर अपने प्लान में इस गांव को जरूर शामिल कर सकते हैं।