Auli Tour Tips: दिसंबर का महीना चल रहा है और सर्दी अच्छी-खासी पड़ रही है। ऐसे में लोग इस मौसम में छुट्टियां लेकर घूमने का प्लान तो करते ही हैं। कोई बर्फबारी देखने के लिए शिमला-मनाली जाता है, तो कोई ऐसी सुकून भरी जगह जाता है जहां पर वो शांति के साथ समय बिता सके। वही, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें ऐसी जगहों पर घूमना पसंद होता है जहां पर एडवेंचर हो। ऐसे में अगर आप चाहें तो इस सर्दी में उत्तराखंड में स्थित औली जा सकते हैं। ये जगह बर्फ से ढकी हुई है और अपनी खूबसूरती के लिए ये हिल स्टेशन प्रसिद्ध है। ऐसे में बिना देर किए जानते हैं कि आप यहां कौन-कौन सी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"6572a702abc091e1b706b2e7","slug":"winter-trip-these-are-best-places-to-visit-in-auli-uttarakhand-2023-12-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में बना सकते हैं औली घूमने का प्लान, एडवेंचर से भरी है जगह","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
सर्दियों में बना सकते हैं औली घूमने का प्लान, एडवेंचर से भरी है जगह
Fri, 08 Dec 2023 10:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
औली में घूमने की जगह कौन सी हैं?
- फोटो : istock
औली में घूमने की जगह कौन सी हैं?
- फोटो : istock
औली की इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने:-
गुरसो बुग्याल
- आप औली से महज तीन किलोमीटर दूर स्थित गुरसो बुग्याल जा सकते हैं। यहां से आपको उत्तराखंड की तीनों प्रमुख पर्वत श्रृंखलाओं, नंदा देवी, द्रोण और त्रिशूल का शानदार दृश्य दिखाई देता है। यहां एक बड़ा घास का मैदान है, जहां पर ओक और देवदार जैसे पेड़ हैं। ये जगह आपको काफी पसंद आ सकती है।
औली में घूमने की जगह कौन सी हैं?
- फोटो : Facebook/Rishikesh
क्वानी बुग्याल
- क्वानी बुग्याल काफी प्रसिद्ध ट्रेकिंग पॉइंट है, जहां पर आप जा सकते हैं। ये जगह चारों तरफ से नंदा देवी और दूनागिरी पहाड़ियों से घिरी हुई है और यहां सर्दियों में बर्फ पड़ती है, जिसके कारण ये जगह बर्फ से ढक जाती है। ऐसे में आप यहां बर्फबारी का आनद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
औली में घूमने की जगह कौन सी हैं?
- फोटो : istock
स्की
- स्की बेहद ही खूबसूरत जगह है, जहां पर आप स्कीइंग और स्नोबॉर्डिंग का आनंद ले सकते हैं। ये खूबसूरत स्थान नंदा देवी पर्वत, माना पर्वत, दूनागिरी, नीलकंठ, हाथी पर्वत, गोरी पर्वत और नर पर्वत जैसी 7 पहाड़ियों से घिरा हुआ है। ऐसे में आप यहां खूब एंजॉय कर सकते हैं।
विज्ञापन
औली में घूमने की जगह कौन सी हैं? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
आर्टिफिशियल लेक
- औली में एक ऐसी झील भी है, जो मानव निर्मित है। साल 2010 में इसका निर्माण किया गया था। इस झील के पानी से कृत्रिम बर्फ बनाई जाती है। वहीं, आप यहां पर स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग कर सकते हैं। औली आने वाले पर्यटक यहां जरूर जाते हैं।