फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस गर्मी में पार्टनर के साथ है घूमने का प्लान तो चुनिए ये 4 जगह, जहां रहेंगे आप कूल-कूल

Tue, 21 May 2019 01:06 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 21 May 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
water adventure trip for couple

गर्मी के मौसम में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं आप तो हम आपके लिए उन चार चुनिंदा जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप वॉटर गेम्स एंजॉय कर सकते हैं। कहीं राफ्टिंग तो कहीं क्रूज का आनंद ले सकते हैं। पार्टनर के साथ पानी के बीचों-बीच रोमांटिक पल बिता सकते हैं। आइए जानते हैं उन चार चुनिंदा जगहों के बारे में जहां पार्टनर के साथ वॉटर गेम्स का मजा लिया जा सकता है।

water adventure trip for couple

भीमेश्वरी में वॉटर राफ्टिंग
कर्नाटक में बेंगलुरु के पास मौजूद भीमेश्वरी में कावेरी तट पर आप कई तरह के वॉटर गेम्स का लुत्फ उठा सकते हैं। आप यहां कयाकिंग और कोरकल राइड्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं। कपल्स के लिए ऐडवेंचर वॉटर टूरिज्म के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है।

water adventure trip for couple

हुगली नदी पर लें क्रूज का आनंद
कोलकाता में मौजूद हुगली नदी पर क्रूज का मजा आपको रोमांचित कर देगा। इस क्रूज की सवारी के दौरान आप कोलकाता के ग्रामीण क्षेत्रों के प्राकृतिक जीवन का भी लुत्फ ले सकेंगे। हुगली नदी में आप ग्लाइडिंग भी कर सकते हैं। हजार्डियरी पैलेस की भी आप सैर कर सकते हैं। इस क्रूज की सवारी में आपको बहुत कुछ मिलेगा जो रोमांचित कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
water adventure trip for couple

ब्रह्मपुत्र नदी में राफ्टिंग
आप अरुणाचल प्रदेश में टुटिंग से ब्रह्मपुत्र नदी में राफ्टिंग कर सकते हैं। ब्रह्मपुत्र नदी के मुश्किल रैपिड्स आप इस वॉटर गेम का भरपूर मजा लेंगे। पार्टनर के साथ इस नदी के चिल्ड पानी में भीगना मजेदार अनुभव होगा। 

विज्ञापन
water adventure trip for couple

बैकवॉटर कयाकिंग
हाउसबोट में सवार होकर केरल के बैकवॉटर्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप यहां अपनी यात्रा एलेप्पी से शुरू कर गांवों की सैर कर सकते हैं। हाउसबोट में सफर के दौरान चप्पू, पुलीकुन्नू की संकीर्ण नहरों, कवलम के द्वीप और आखिरी में कोविलकोम तक पहुंच सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed