फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वीकेंड दिल्ली से महज पांच घंटे की दूरी पर बसे 'अलसीसर' की ओर करें रुख

Thu, 05 Sep 2019 01:35 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 05 Sep 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
visit offbeat destination alsisar rajasthan near delhi

मशहूर जगहों के बारे में तो सब जानते हैं और कभी ना कभी घूम ही आते हैं। लेकिन देश में इतनी ऑफबीट जगह हैं जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। असली घुमक्कड़ हमेशा जगह एक्स्प्लोर करते हैं और छानबीन करके भीड़ से दूर, खूबसूरत और शांत जगह खोजकर घूमने निकलते हैं। अगर आप भी उन्ही घुमक्कड़ीयों में से एक हैं तो इस बार हम आपको एक ऑफबीट जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पहुंचकर पछतावा नहीं होगा। 

visit offbeat destination alsisar rajasthan near delhi

अलसीसर राजस्थान का असली रंग देखने के लिए बहुत बेहतरीन जगह है, मगर फिर भी बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं। दिल्ली से सिर्फ 5.30 घंटे की दूरी पर स्थित राजस्थान का यह छोटा सा गांव सप्ताह के अंत में छुट्टियां मनाने की सबसे बढ़िया जगहों में से एक है। अलसीसर गांव में राजस्थानी कला और संस्कृति के रंग में रंगने का मौका मिलता है। ये छोटा सा विचित्र गांव अपनी विशाल हवेलियों और सुंदर चित्रों के लिए पूरे भारत में जाना जाता है। 

visit offbeat destination alsisar rajasthan near delhi
दिसंबर में तो ये जगह वैसे ही बहुत प्रचलित है क्योंकि यहां पर मैग्नेटिक फील्ड म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इस संगीत समारोह में दुनिया भर से मशहूर संगीतकार शिरकत करने आते हैं और आप यहां इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक और लाइव म्यूजिक का मजा ले सकते हैं। घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च तक होता है। यहां पहुंचकर आर और भी मशहूर जगह घूम सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
visit offbeat destination alsisar rajasthan near delhi
मोरारका हवेली संग्रहालय
इस संग्रहालय में असली चित्रों को संरक्षित किया गया है, जो दशकों से सीमेंट के साथ अवरुद्ध दरवाजों के पीछे संरक्षित हैं। आंतरिक प्रांगण कुछ भव्य रामायण दृश्यों से सजा हुआ है। आंगन के दक्षिण-पूर्व कोने में शीर्ष मंजिला पर यीशु की छवि देखने के मिलेगी। इसके साथ बहुत कुछ देखने को मिलेगा, जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। 
विज्ञापन
visit offbeat destination alsisar rajasthan near delhi
नादिन हवेली
1802 में बनी हवेली फ्रेंच कलाकार नादिन ले प्रिंस द्वारा बनवाई थी और शेखावाटी में सबसे उत्तम हवेलियों में से एक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed