फरवरी के महीने का इंतजार हर किसी को होता है, ज्यादातर लोग प्यार का महीना कहते हैं, हर कपल्स इस महीने अपने पार्टनर के साथ कुछ स्पेशल प्लान करता है। ऐसे में अगर आपको छुट्टी नहीं मिल रही है और आप दिल्ली में ही रहकर अपने वेलेंटाइन डे को स्पेशल और यादगार बनाना चाहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली के कुछ खास जगहों के बारे में जहां अपने पार्टनर के साथ जाकर कुछ यादगार पल बिता सकते हैं।
2 of 6
relationship
- फोटो : pixa
अगर आप और आपके साथी खाने के शौकीन हैं तो ऐसे में आपको कैंडल नाइट डिनर का प्लान आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। ऐसे में आप दिल्ली की कुछ खास जगहों पर लाजवाब और जायकेदार भोजन का आनंद उठा सकते हैं। आर के पुरम, कनॉट प्लेस और द्वारका में कई ऐसे रेस्टोरेंट हैं जहां जाकर आप अपने वेलेंटाइन डे को यादगार बना सकते हैं।
3 of 6
relationship
- फोटो : pixa
इसके अलावा दिल्ली में एक स्थान ऐसा भी है जिसे लोग मिनी गोवा के नाम से जानते हैं यहां आकर आप हर तरह के पार्टी का मजा ले सकते हैं। दिल्ली घूमने आएं लोग एक बार गोवा में पार्टी करने जरूर जाते हैं। रात के समय यहां का नजारा देखने लायक होता है। यहां आप मॉडिफाइड डिस्क से लेकर नदी का किनारा स्वादिष्ट व्यंजन और शॉपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
4 of 6
relationship
- फोटो : pixa
अगर आप एडवेंचर के ज्यादा शौकीन हैं तो आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर एडवेंचर का मजा उठा सकते हैं। ऐसे में दिल्ली एनसीआर में कई ऐसे पार्क हैं जहां जाकर आप ट्रेकिंग से गो कार्टिंग से लेकर रोप क्लाइम्बिंग, गुब्बारे कीं सवारी आदि का मजा लेकर अपने दिन को यादगार बना सकते हैं।
5 of 6
relationship
- फोटो : pixa
बहुत से कपल्स ऐसे हैं जो कहीं बाहर जानें की बजाय किसी आराम की जगह पर घूमने जाना पसंद करते हैं। ऐसे में उन्हें किसी रिसोर्ट या स्पा जैसी जगहों पर जाना चाहिए। यहां जाकर पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना आपके लिए यादगार साबित होगा।