फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2022: दिल्ली में रोमांटिक डेट के लिए ये चार जगहें हैं बेस्ट, पार्टनर संग बिताएं हसीन शाम

Mon, 14 Feb 2022 01:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Feb 2022 01:17 PM IST
विज्ञापन
Valentine Day 2022 Best Romantic Places in Delhi Couple Romantic Date
Valentine Day - फोटो : pixabay

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। वैलेंटाइन डे प्यार करने वालों का खास दिन होता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे संग वक्त बिताते हैं। घूमने जाते हैं, प्यार का इजहार करते हैं और उनके जीवन में पार्टनर की क्या अहमियत हैं, खास तरीकों से ये बताते हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर का दिन खास बनाने और उनके साथ वक्त बिताने के लिए लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कई लोग इस दिन अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर बाहर घूमने जाते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के लिए किसी रोमांटिक डेट को प्लान कर रहे हैं तो सबसे जरूरी है एक खूबसूरत और रोमांटिक जगह, जहां आप अपने पार्टनर के साथ वक्त बिता सकें। इसके लिए दिल्ली में कुछ खास रोमांटिक जगहें हैं, जहां कपल क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। जब आप अपने साथी को इन जगहों पर वैलेंटाइन डे के मौके पर लेकर जाएंगे तो वह कभी इस शानदार डेट को भूल नहीं पाएंगे।

Valentine Day 2022 Best Romantic Places in Delhi Couple Romantic Date
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस - फोटो : facebook.com/delhitourism

गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस

अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के लिए गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस परफेक्ट प्लेस है। यह यह महरौली और साकेत के बीच में पड़ता है। यहां कई सारे गार्डन हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ ग्रीनरी का मजा लेते हुए एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इतना ही नहीं यहां स्थित रेस्टोरेंट में आप टेस्टी खाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह प्रेमी जोड़ों के लिए सबसे उपयुक्त जगह है।

Valentine Day 2022 Best Romantic Places in Delhi Couple Romantic Date
हौज खास विलेज - फोटो : istock

हौज खास

पार्टनर के साथ पार्टी करनी हो या फिर सुंदर नजारों के बीच शांत माहौल में बैठ कर दिल का हाल बताना हो, दिल्ली के हौज खास में कई रोमांटितक जगहें हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं। यहां बने फोर्ट में कपल घंटों वक्त बिता सकते हैं, या फिर डियर पार्क जा सकते हैं। कैंडल लाइट डिनर का लुत्फ भी मिल सकता है। हौज खास विलेज में कई सारे रूफटॉप रेस्टोरेंट और डिस्को भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2022 Best Romantic Places in Delhi Couple Romantic Date
रोज कैफे, साकेत - फोटो : istock

रोज कैफे, साकेत

राजधानी के साकेत में रोमाटिंक डेट के लिए कपल को मजेदार जगह का विकल्प मिलेगा। यहां सैयद-उल-अजीब में स्थित रोज कैफे कपल के बीच फेमस ङै। रोज कैफे का इन्टीरीयर काफी बेहतरीन है। अपने पार्टनर संग आप यहां सुकून के पल बिता सकते हैं। 

विज्ञापन
Valentine Day 2022 Best Romantic Places in Delhi Couple Romantic Date
लोधी गार्डन - फोटो : facebook.com/delhitourism

द गार्डन रेस्टोरेंट, लोधी गार्डन

दिल्ली का लोधी गार्डन कपल के लिए वक्त बेस्ट जगह है। यहां स्थित गार्डन रेस्टोरेंट की खूबसूरत डेकोरेशन और ग्रीनरी रोमांटिक माहौल बनाती है। पार्टनर के साथ यहां आप शानदार पल बिता सकते हैं। यहां  दिल्ली का बेस्ट एल्फ्रेसको (खुले में बैठने की व्यवस्था) रेस्टोरेंट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed