फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में हैं इतनी शानदार जगहें जिनके बारे में शायद ही पहले कभी सुना होगा

Thu, 29 Aug 2019 07:16 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 29 Aug 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
unknown destination in delhi for visit
- फोटो : pixa

दिल्ली एक भूलभूलैया है। जब आप सोचते है कि पूरी दिल्ली आपने घूम ली तभी किसी ऐसी जगह के बारे में पता चलता है जिसे सुनकर वहां जाने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। तो अगर आप दिल्ली के सच के दीवाने है तो इन्हीं दीवानों के लिए आज लाएं है कुछ खास जगह की जानकारियां जिसे पढ़कर वहां गए बिना आपका मन नहीं मानेगा।

unknown destination in delhi for visit
- फोटो : pixa
द्वारका में जंबो प्वाइंट
द्वारका में एक विशेष क्रॉसिंग है, जिसे जंबो प्वाइंट कहा जाता है, जो हवाई अड्डे की दीवार से सटा है। शाम को यहाँ प्रेमी जोड़ों, बच्चों और विमान उत्साहियों का तांता लग जाता है। जिसकी वजह से ये जगह किसी पिकनिक स्पॉट से कम नहीं लगती है | इस जगह से आप बहुत करीब से हवाई जहाज़ को उड़ते और उतरते देख सकते हैं। 

 
unknown destination in delhi for visit
- फोटो : social media
हजरत निजामुद्दीन में सुने कव्वाली

हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह में गुरुवार का दिन काफ़ी ख़ास होता है क्योंकि इस दिन आप यहां पर बहुत सारे कलाकारों को मार्मिक कव्वालियां गाते सुन सकते हैं | ये जाने-माने कलाकार कई पीढ़ियों से इस दरगाह में अपनी आजीविका चलाने के लिए गा रहे है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
unknown destination in delhi for visit
- फोटो : pixa
कनॉट प्लेस में एक सुबह रविवार की 

अगर आप रविवार की सुबह कनॉट प्लेस पर आ जाएं तो शायद आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि लोग यहां कितने मजे करते हैं | पैदल यात्री कनॉट प्लेस की सड़कों पर कब्जा कर लेते हैं और फिर होता है धमाल। रविवार की सुबह 9 बजे तक इस इलाके में गाड़ियों का प्रवेश वर्जित है ताकि पद यात्री धमाल मस्ती, नृत्य और कसरत करते हुए मौज कर सकें।


 
विज्ञापन
unknown destination in delhi for visit
- फोटो : pixa
मिर्जा गालिब का घर

यह वही जगह है जहां महान शायर मिर्ज़ा ग़ालिब रहा करते थे | इसी जगह से उन्हें अपनी रचनाएं करने की प्रेरणा मिली और यहीं पर उन्होंने अपनी ज़्यादातर शायरियां भी लिखीं। अब इस घर को म्यूजियम में बदल दिया गया है ताकि प्रशंसकों और पारखी लोगों को उनके जीवन और समय की सराहना करने का सुख मिल सके।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed