फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel Tips: यात्रा के दौरान खान-पान का रखें ध्यान, नहीं तो सफर का मजा हो जाएगा खराब

Thu, 05 May 2022 01:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 05 May 2022 01:13 PM IST
विज्ञापन
travel tips what not to eat in summer during travelling
यात्रा के दौरान खान-पान का रखें ध्यान - फोटो : Istock

घूमना-फिरना हर किसी को पसंद होता है। फिर वो चाहे लॉन्ग ड्राइव पर जाना हो या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से। सफर का मजा बरकरार रहे इसके लिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। क्योंकि जब हम यात्रा पर होते हैं तो दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए कुछ ज्यादा ही खा लेते हैं। ऐसे में जरूरी है कि कुछ खानपान का भी ख्याल करें। क्योंकि अगर अनहेल्दी फूड तबियत बिगाड़ने में देर नहीं करता। तो चलिए जानें यात्रा के दौरान खानपान से जुड़ी किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। 

travel tips what not to eat in summer during travelling
samosa chai - फोटो : iStock
तले भुने से रहें दूर

सफर के दौरान रोमांच को बनाए रखना चाहते हैं तो तली-भुनी चीजों से दूर रहें। समोसा, कचौड़ी, भटूरे, छोले इस तरह की चीजों को यात्रा के दौरान ना ही खाएं तो बेहतर होगा। कई बार ट्रेन से यात्रा के दौरान स्टेशन से कटलेट और समोसे जैसी चीजे देखकर खाने का दिल करता है। लेकिन खुले में बिक रहीं ये सारी चीजें आपको परेशान कर सकती हैं। 

travel tips what not to eat in summer during travelling
Chicken, Non veg - फोटो : पेक्सेल्स
मांसाहार का ना करें सेवन

गर्मियों में अगर आप यात्रा का प्लान बनाएं हैं तो और भी ज्यादा खाने-पीने की चीजों का ध्यान रखें। सफर के दौरान भूलकर भी नॉनवेज ना खाएं। क्योंकि नॉनवेज ढेर सारे मसाले और तेल में बना होता है। साथ ही इसे पचने के लिए भी काफी समय चाहिए होता है। ऐसे में यात्रा के दौरान नॉनवेज से दूरी बनाकर रखें तो ही अच्छा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
travel tips what not to eat in summer during travelling
egg - फोटो : pixabay
अंडा

नॉनवेज की ही तरह अंडे का सेवन भी ना करें। यात्रा में कुछ ऐसा खाएं जो आसानी से पच जाए। क्योंकि अंडा भी काफी भारी होता है और समय लेकर पचता है। इसलिए इनसे दूरी ही भली है। 

विज्ञापन
travel tips what not to eat in summer during travelling
फल कम समय में ज्यादा उर्जा प्रदान करता हैं। - फोटो : अमर उजाला
क्या खाएं

गर्मियों के मौसम में अगर यात्रा पर हैं तो सबसे पहले पानी खूब मात्रा में पिएं। साथ ही पानी वाले और रस वाले फलों का सेवन करें। जूस पी सकते हैं। वहीं चटपटा खाने का दिल है तो केले के चिप्स, भुने हुए ड्राई फ्रूट्स पिस्ता, काजू या बादाम खाएं। आप मूंगफली और मखाने को भी रख सकते हैं। ये सारी चीजें आपको पौष्टिकता देंगी और तबियत भी खऱाब होने से बचाएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed