फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel Guide: दो दिन में घूमना है मथुरा-वृंदावन के सभी तीर्थ स्थल, तो इस तरह से करें ट्रिप प्लान

Thu, 07 Jul 2022 03:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 07 Jul 2022 03:26 PM IST
विज्ञापन
Travel Guide: Know How to Plan Trip to Mathura Vrindavan in 2 Days News in Hindi
मथुरा वृंदावन का दो दिन का ट्रिप - फोटो : istock

Travel Guide: उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में अयोध्या और मथुरा आता है। यहां भगवान विष्णु के दो अवतारों राम और कृष्ण का जन्म हुआ था। धर्मनगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, तो वहीं मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि है। अगर आप श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो यहां आपको कई सारे दार्शनिक स्थल मिल जाएंगे। श्रीकृष्ण का जन्म भले ही उनके मामा कंस के महल में बनी जेल में हुआ था लेकिन उनका बचपन गोकुल वृंदावन की गलियों में बिता। इसलिए मथुरा भ्रमण के दौरान श्रीकृष्ण के जुड़ी सभी खास जगहों के दर्शन करने को यहां मिलेंगे। कम पैसों में आप मथुरा वृंदावन को घूम सकते हैं। वैसे तो गोकुल मथुरा की गली गली में खूबसूरत मंदिर बसे हैं लेकिन अगर आपके पास घूमने के लिए समय कम है और वीकेंड पर मथुरा जा रहें हैं तो एक प्लानिंग के साथ आप मात्र दो दिन में भी मथुरा वृंदावन घूम सकते हैं। आइए जानते हैं वीकेंड ट्रिप में मथुरा वृंदावन को कम समय में घूमने के टिप्स।

Travel Guide: Know How to Plan Trip to Mathura Vrindavan in 2 Days News in Hindi
मथुरा - फोटो : self

मथुरा वृंदावन का दो दिन का ट्रिप

दिल्ली से मथुरा का सफर यमुना एक्सप्रेस वे से महज ढाई घंटे का है। दिल्ली से आप खुद की गाड़ी या बस से मथुरा जा सकते हैं। यहां घूमने के लिए कई सारे मंदिर हैं। लेकिन दो दिनों की छुट्टी में मथुरा जा रहें हैं तो कुछ प्रसिद्ध और चुनिंदा जगहों को ही घूमने जाएं।

Travel Guide: Know How to Plan Trip to Mathura Vrindavan in 2 Days News in Hindi
गोकुल धाम - फोटो : amar ujala

मथुरा-वृंदावन घूमने का खर्च

दो दिन के ट्रिप में मथुरा वृंदावन के भ्रमण का किराया भी ज्यादा नहीं है। आप दिल्ली से बस के जरिए मथुरा जा सकते हैं। सबसे सस्ता टिकट आपको 200 रुपये का मिल जाएगा। ट्रेन से भी मथुरा जाया जा सकता है, जिसमें 2000 रुपये तक व्यय करना पड़ेगा। मथुरा में ठहरने और खाने का खर्च भी अधिक नहीं है। 500 से लेकर 3000 रुपये तक आपके अच्छे होटल में कमरा मिल सकता है। वहीं खाने में लगभग 500 से 1000 रुपये तक व्यय करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Travel Guide: Know How to Plan Trip to Mathura Vrindavan in 2 Days News in Hindi
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

कैसे घूमे मथुरा वृंदावन के मंदिर

मथुरा वृंदावन और गोकुल की गलियां सकरी हैं। यहां के मंदिर भी गलियों में हैं। ऐसे में अगर आप खुद की गाड़ी से घूमने गए हैं तो होटल में गाड़ी छोड़कर मथुरा वृंदावन में घूमने के लिए स्थानीय टैक्सी या ई रिक्शा बुक कर सकते हैं। महज 300 से 500 रुपये में ई रिक्शा चालक आपको यहां के 5 से 6 प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण मंदिरों के दर्शन कराते हैं। एक दिन में वह सभी दार्शनिक स्थल आराम से घुमा देंगे। वहीं सुबह यमुना घाट पर स्नान के लिए भी ले जा सकते हैं। यहां आप नाव वाले को प्रति व्यक्ति 20 से 30 रुपये देकर घाट के उस पार यमुना में डुबकी लगाने के लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Travel Guide: Know How to Plan Trip to Mathura Vrindavan in 2 Days News in Hindi
श्रीकृष्ण जन्मभूमि - फोटो : अमर उजाला

मथुरा वृंदावन के महत्वपूर्ण मंदिर

वैसे तो स्थानीय टैक्सी या ई रिक्शा चालक आपको खुद की यहां के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कराएंगे। लेकिन अगर आपको पहले से ही मथुरा वृंदावन के बारे में अधिक जानकारी होगी तो कुछ भी आपसे छूटेगा नहीं।

कृष्णजन्म भूमि

पहले दिन आप मथुरा की जेल जहां श्री कृष्ण का जन्म हुआ था, वहां घूम सकते हैं। इसे कृष्ण जन्मभूमि कहा जाता है। यहां आपको मंदिर में दर्शन के साथ ही आकर्षक गुफा में घूमने को मिलेगा, जिसके लिए अलग से टिकट लेना पड़ता है। 10 रुपये का टिकट लेकर आप गुफा के अंदर जा सकते हैं, जिसमें श्री कृष्ण की झांकियां साउंड इफेक्ट के साथ दिखाई जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed