फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंपिंग करने वालों के लिए ये 4 जगह कर रही हैं इंतजार, दोस्तों या पार्टनर संग बना सकते हैं प्लान

Fri, 25 Jun 2021 11:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 25 Jun 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
Tourist guide These are the four best places to go camping in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अगर आप घूमने का शौक रखते हैं, तो हर बार नई-नई जगहों पर जरूर जाते होंगे। लोग पहाड़ों पर, ऐतिहासिक जगहों पर समेत कई अन्य जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। यही नहीं, लोग जब कहीं घूमने जाते हैं तो अच्छे होटल में ठहरते हैं और दोस्तों व पार्टनर संग खूब एंजॉय करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैंपिंग करने का अपना अलग मजा है? शायद नहीं, लेकिन यकीन मानिए अगर आप एक बार कैंपिंग करने जाते हैं तो आपका बार-बार ये करने को मन करेगा। हालांकि, कई जगहों पर कैंपिंग करना काफी महंगा है, जिसकी वजह से कई बार लोग अपने इस प्लान को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं। इसके अलावा कई बार अच्छी जगह न मिलने पर भी लोग कैंपिंग नहीं कर पाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कतें हैं, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं। जहां आप अपने दोस्तों व पार्टनर संग जाकर कैंपिंग के मजे ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

Tourist guide These are the four best places to go camping in India
camping - फोटो : Pixabay

ऋषिकेश

  • ऋषिकेश उत्तराखंड में स्थित है, और हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां आप कैंपिंग कर सकते हैं। रात के समय यहां का नजारा काफी खूबसूरत हो जाता है, ऐसे में यहां समय बिताने का अपना अलग मजा है। इसके अलावा आप यहां राफ्टिंग समेत कई अन्य एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं।
Tourist guide These are the four best places to go camping in India
camping - फोटो : Pixabay

करेरी

  • हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित करेरी झील स्थित है, जो धर्मशाला से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप कैंपिंग के असली मजे लेना चाहते हैं, तो आपको यहां कैंपिंग करनी चाहिए। यहां प्रकृति के कई अद्भुत नजारे भी आपको दिख सकते हैं। यहां आप अपने दोस्तों व पार्टनर संग जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist guide These are the four best places to go camping in India
camping in nainital - फोटो : istock

नैनीताल

  • आप कैंपिंग के लिए नैनीताल भी जा सकते हैं। उत्तराखंड के कुमाऊं जिले में नैनीताल स्थित है, जो नैनी झील के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां आप कैंपिंग कर सकते हैं, राफ्टिंग कर सकते हैं, बोटिंग कर सकते हैं और साथ ही यहां स्थित कई प्राचीन मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Tourist guide These are the four best places to go camping in India
पैंगोंग झील में कैंपिंग - फोटो : Social media

पैंगोंग झील

  • घूमने का शौक रखने वाले लोगों का सपना होता है कि वे लेह जरूर जाएं। आप अपने दोस्तों व पार्टनर संग लेह में स्थित पैंगोंग झील में कैंपिंग करने जा सकते हैं। पैंगोंग झील हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां समय गुजारने का अपना अलग ही मजा है। यहां का वातावरण भी काफी सुहावना रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed