फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रैकिंग के हैं शौकीन, तो लॉकडाउन के बाद इन जगहों का बना सकते हैं प्लान

Sat, 19 Jun 2021 01:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 19 Jun 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
Tourist guide These are the best places for trekking in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

भारत घूमने के शौकीनों की हमेशा से पहली पसंद रहा है। हर साल देश-विदेश से काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं, और यहां की जगहों पर घूमते हैं। हालांकि, सभी लोगों की घूमने की जगह अलग-अलग होती है। जैसे- किसी को हिल स्टेशन पर जाना पसंद होता है, तो कोई ऐतिहासिक जगहों पर समय बिताना पसंद करता है। वहीं, कुछ लोगों को एडवेंचर का लुत्फ उठाना पसंद होता है, जिसके लिए कई लोग ट्रैकिंग करना पसंद करते हैं। लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से लंबे समय से लॉकडाउन लगा हुआ था, जिसकी वजह से पर्यटक स्थल पूरी तरह से बंद थे। हालांकि, मौजूदा समय में कुछ शर्तों के साथ धीरे-धीरे करके पर्यटकों के लिए ये जगह खोली जा रही हैं और उम्मीद है कि आगे आने वाले समय में ये पूरी तरह खोल दिए जाएंगे। ऐसे में अगर आप भी ट्रैकिंग करने का प्लान बना रहे हैं, तो चलिए आपको कुछ जगहों के बारे में बताते हैं। जहा आप लॉकडाउन के बाद जा सकते हैं।

Tourist guide These are the best places for trekking in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

गोइचा ला

  • सिक्किम में स्थित गोइचा ला अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां से आप हिमालय की चोटियों को और कंचनजंगा पर होने वाले सूर्योदय को देखकर सुकून पा सकते हैं। गोइचा ला हर साल ट्रैकिंग के शौकीन लोग पहुंचते हैं और खूब एंजॉय करते हैं। ऐसे में अगर आप भी ट्रैकिंग का प्लान कर रहे हैं, तो इस जगह पर जा सकते हैं।
Tourist guide These are the best places for trekking in India
हिमालय की रूपकुंड झील - फोटो : Social media

रूपकुंड

  • उत्तराखंड में बसे रूपकुंड की खूबसूरती के चर्चे तो आपने खूब सुने होंगे। ये जगह रूपकुंड नाम की झील के लिए जानी जाती है, जो पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, और ट्रैकिंग का लुत्फ उठाते हैं। आप भी चाहें तो यहां ट्रैकिंग कर सकते हैं, इसके लिए अपने साथ गाइड ले जाना न भूलें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये रास्ता हरे भरे मौदानों और संकरे जंगलों से होकर गुजरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist guide These are the best places for trekking in India
hampta pass trekking - फोटो : Instagram

हाम्टा पास

  • हिमाचल प्रदेश में स्थित हाम्टा काफी खूबसूरत जगह है, और साथ ही ये ट्रैकिंग करने वाले लोगों के लिए बेहद खास स्थान भी है। ये ट्रैक कुल्लू घाटी के हाम्टा पास से शुरु होते हुए स्पीति घाटी पर जाकर खत्म होता है। अगर आप नए ट्रैकर्स हैं, तो आपके लिए ये जगह काफी सही है। हर साल यहां काफी संख्या में लोग ट्रैकिंग करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Tourist guide These are the best places for trekking in India
chembra peak - फोटो : istock

चेंब्रा पीक

  • चेंब्रा पीक केरल में स्थित है। केरल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, और हर साल इस खूबसूरती की ओर काफी संख्या में पर्यटक खींचे चले आते हैं। यहां ट्रैकिंग के दीवाने आते हैं, और काफी एंजॉय करते हैं। आप भी यहां ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed