फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के इन खूबसूरत देशों में दो लाख से भी कम बजट में मना सकते हैं हनीमून

Sat, 06 Jul 2019 10:55 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sat, 06 Jul 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
top 5 best destination for honeymoon in low budget

शादी के बाद एक-दूसरे को जानने के लिए हनीमून एक खास मौका होता है। जो दोनों पार्टनर के यादों में हमेशा के लिए बस जाता है। ऐसे में हनीमून का खास होना जरुरी है। लेकिन इसके लिए सही डेस्टिनेशन का चयन करना मुश्किल हो जाता है। कभी जगह पसंद नहीं आती है तो कभी बजट इजाजत नहीं देता। इसलिए हम आपके लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन लेकर आएं हैं जहां आप कम बजट में अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं। 

top 5 best destination for honeymoon in low budget

ग्रीस
ग्रीस दुनिया का सबसे खूबसूरत और प्राचीन देश है। यहां की संस्कृति और मॉडर्न सोसायटी लोगों को बहुत पसंद आती है। समुद्र तट किनारे बसे इस देश को जितना आप एक्सप्लोर करें उतनी ज्यादा जानकारी आपको मिलेगी। पार्टनर के साथ आप यहां पर रोमांटिक पल बिता सकते हैं। यहां की गलियों में कला और संस्कृति आपको देखने को मिलेगी। अगर आप और आपका पार्टनर खाने के शौकीन हैं तो आपके लिए ग्रीस का सफर मजेदार हो सकता है। आप यहां पर अलग-अलग तरह के डिश का लुत्फ उठा सकते हैं। 

top 5 best destination for honeymoon in low budget

थाईलैंड
भारतीय कपल्स के लिए थाईलैंड में हनीमून मनाना सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां आना भारत से आसान भी है सस्ता भी। यहां आकर आप थाईलैंड के समुद्री किनारों का मजा तो लेंगे ही बल्कि यहां के रेस्तरां, पब और कपल्स के लिए बने एंजॉय पॉइंट का भी मजा ले सकेंगे। नई दिल्ली से थाईलैंड जाने के लिए महज 4 से 5 घंटे का समय लगता है जबकि इन फ्लाइट का किराया तकरीबन 8 से 10 हजार रुपए है। ऐसे में हनीमून मनाने के लिए थाईलैंड एक सस्ती और खूबसूरत लोकेशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 best destination for honeymoon in low budget

मालदीव
मालदीव भी बहुत ही सस्ता देश है, जहां आप कम बजट में बेहतरीन हनीमून प्लान कर सकते हैं। मालदीव में दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच हैं। इस आईलैंड पर आप करीब दो लाख रुपए से कम बजट में अपना हनीमून मनाकर वापस लौट सकते हैं। मालदीव में आप आर्टिफिशियल बीच, नेशनल म्यूज्यिम, सुनामी मॉन्यूमेंट जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। अगर आपने अपने पार्टनर के साथ मालदीव में कैंडल लाइट डिनर नहीं किया तो आपकी ये यात्रा अधूरी रह सकती है। 

विज्ञापन
top 5 best destination for honeymoon in low budget
- फोटो : Symbolic Photo

मॉरिशस
बीचों का शहर मॉरिशस कपल्स के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। फिल्मों और किताबों में मॉरिशस को फिल्म निर्माताओं और लेखकों द्वारा खास जगह दिया गया है। आपको यहां पर एडवेंचर एक्टिवीटी करने के साथ-साथ सुंदर नजारों को देखने का मौका मिलेगा। यहां की अच्छी मेहमानवाजी और खूबसूरत दृश्य आपको मॉरिशस के चुने जाने पर गर्व होगा। आप यहां पर ढेर सारे बीच पर पार्टनर के साथ वक्त बिता सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed