भारत की राजधानी में अपराध के मामलों में वृद्धि और दुनिया के सबसे खराब वायु गुणवत्ता स्तरों की वजह से इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2019 (Global Liveability Index 2019) में दिल्ली का प्रदर्शन खराब रहा है। भारतीय शहरों का प्रदर्शन दुनियाभर के रहने लायक शहरों के ताजा अध्ययन में अच्छा नहीं रहा है।
रहने के हिसाब से ये हैं दुनिया के 10 बेहतरीन और खराब शहरों की लिस्ट
मुंबई और दिल्ली का खराब प्रदर्शन
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) के ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2019 (Global Liveability Index 2019) में मुंबई और दिल्ली की रैंकिंग में पिछले साल के मुकाबले गिरावट आई है। दिल्ली की रैंकिंग में छह स्थानों की गिरावट आई है, जिसके बाद यह 118 से 112 स्थान पर आ गया है। मुंबई दो स्थान नीचे आया है। पिछले साल 117 के स्थान पर रहने के बाद अब मुंबई 119 पर आ गया है।
बता दें कि ईआईयू के सूचकांक में शहरों को प्रमुख मानदंडों के आधार पर रखा जाता है। इनमें निम्न चीजें शामिल हैं।
- स्थिरता (स्टैबिलिटी)
- संस्कृति
- पर्यावरण
- हेल्थकेयर
- शिक्षा
- इंफ्रास्ट्रक्चर
- -वियना, ऑस्ट्रिया
- -मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया
- -सिडनी, ऑस्ट्रेलिया
- -ओसाका, जापान
- -कालगैरी, कनाडा
- -वैनकुवर, कनाडा
- -टोरंटो, कनाडा
- -टोक्यो, जापान
- -कोपनगेन, डेनमार्क
- -एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया
- डमाकस, सीरिया
- लागौस, नाइजीरिया
- ढाका, बांग्लादेश
- त्रिपोली, लिबिया
- कराची, पाकिस्तान
- पोर्ट मोरेस्बी, पापुआ न्यू गिनिया
- हरारे, जिम्बाव्बे
- डौला, कैमरून
- अल्जायर्स, अल्जीरिया
- कराकास, वेनेजुएला