फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनीमून के लिए बिल्कुल सही हैं ये जगह, पार्टनर संग कर बिता सकते हैं रोमांटिक पल

Wed, 24 Feb 2021 05:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 24 Feb 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
This is the perfect place for honeymoon in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

जब एक लड़का-लड़की शादी के बंधन में बंधते हैं, तो उनके शादीशुदा जीवन की शुरुआत होती है। इस समय भी शादियों का मौका चल रहा है। ऐसे में शादी के बाद कपल हनीमून भी जाते हैं। लेकिन कई बार लोग जगह को लेकर काफी उलझन में रहते हैं कि वो हनीमून के लिए कहां जाए और कहां नहीं। कपल चाहता है कि उसे ऐसी जगह मिलें, जहां वो अपने पार्टनर संग कुछ रोमांटिक पल बिता सके। अगर आप भी हनीमून पर जाने की सोच रहे हैं, और जगह को लेकर काफी कंफ्यूज हैं। तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाकर आप अपने हनीमून पीरियड को एंजॉय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

This is the perfect place for honeymoon in India
ladakh - फोटो : istock

लद्दाख

  • अगर आप हनीमून पर जाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए लद्दाख काफी अच्छी जगह हो सकती है। लेकिन अगर आप यहां जाकर कैंप में रहते हैं, तो आप काफी अच्छा समय यहां बिता सकते हैं। यहां आप हिमालय की सुंदरता को बेहद करीब से देख सकते हैं। साथ ही यहां दीक्षित और थिकसे के यात्रा शिविर से आप प्रकृति की खूबसूरती को देख सकते हैं। साथ ही आपको बर्फ से ढकी ऊंची चोटियां भी देख सकते हैं। यहां से आप सनसेट यानी सूर्यास्त भी देख सकते हैं, जिसका यहां बिल्कुल अलग नजारा होता है।
This is the perfect place for honeymoon in India
Christ Church, Shimla - फोटो : istock

शिमला-मनाली

  • हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आप यहां शिमला में हनीमून के लिए जा सकते हैं। शिमला में मॉल रोड, कुफरी, नारकंडा जैसी जगहों पर आप अपने पार्टनर संग काफी मस्ती कर सकते हैं। इसके अलावा आप मनाली भी जा सकते हैं। हर साल काफी संख्या में यहां काफी कपल पहुंचते हैं। मनाली में आप बर्फबारी, कैंपिंग, पैराग्लाइडिंग समेत कई अन्य एडेंवचर के मजे ले सकते हैं। यहां आप बस, टैक्सी, अपनी कार या फिर फ्लाइट के जरिए भी पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
This is the perfect place for honeymoon in India
kashmir - फोटो : istock

कश्मीर

  • अगर आप प्रकृति से प्यार करते हैं, कई अद्भुत और दिल जीतने वाले नजारे देखने चाहते हैं तो फिर आपके हनीमून के लिए कश्मीर से अच्छी कोई जगह नहीं हो सकती है। कश्मीर का श्रीनगर प्राकृतिक रूप से काफी खूबसूरत है। यहां आप ऊंची-ऊंची पर्वत श्रृंखलाएं, डल झील, ट्यूलिप गार्डन का आनंद ले सकते हैं। यहां आप अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता सकते हैं। यहां से आप पहलगाम, गुरेज घाटी और सोनमर्ग भी जा सकते हैं, और यकीन मानिए यहां जाकर आपको लगेगा कि आप स्वर्ग में आ गए हैं, क्योंकि ये जगह है ही इतनी खूबसूरत।
विज्ञापन
This is the perfect place for honeymoon in India
दार्जलिंग पूर्वी भारत का एक शानदार हिल स्टेशन है। - फोटो : Pixabay

दार्जिलिंग

  • दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में स्थित है और ये बेहद खूबसूरत जगह है। यहां की वादियां, टॉय ट्रेन और एडवेंचर में आप अपने पार्टनर संग आनंद ले सकते हैं। यहां आप बतासिया लूप, टी गार्डन, पद्मजा नायडू हिमालयन पार्क समेत हिमालयन रेलवे जा सकते हैं। यहां आपको ठहरने के लिए अच्छे और लग्जरी होटल मिल जाएंगे। यहां का खाना भी काफी स्वादिष्ट होता है। यहां आप फ्लाइट, टैक्सी या अपनी कार के जरिए भी पहुंच सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में कपल हनीमून पीरियड को एंजॉय करने जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed