जब एक लड़का-लड़की शादी के बंधन में बंधते हैं, तो उनके शादीशुदा जीवन की शुरुआत होती है। इस समय भी शादियों का मौका चल रहा है। ऐसे में शादी के बाद कपल हनीमून भी जाते हैं। लेकिन कई बार लोग जगह को लेकर काफी उलझन में रहते हैं कि वो हनीमून के लिए कहां जाए और कहां नहीं। कपल चाहता है कि उसे ऐसी जगह मिलें, जहां वो अपने पार्टनर संग कुछ रोमांटिक पल बिता सके। अगर आप भी हनीमून पर जाने की सोच रहे हैं, और जगह को लेकर काफी कंफ्यूज हैं। तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाकर आप अपने हनीमून पीरियड को एंजॉय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
{"_id":"603641199244ab6c6b76ddad","slug":"this-is-the-perfect-place-for-honeymoon-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हनीमून के लिए बिल्कुल सही हैं ये जगह, पार्टनर संग कर बिता सकते हैं रोमांटिक पल","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
हनीमून के लिए बिल्कुल सही हैं ये जगह, पार्टनर संग कर बिता सकते हैं रोमांटिक पल
Wed, 24 Feb 2021 05:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 24 Feb 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ladakh
- फोटो : istock
लद्दाख
- अगर आप हनीमून पर जाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए लद्दाख काफी अच्छी जगह हो सकती है। लेकिन अगर आप यहां जाकर कैंप में रहते हैं, तो आप काफी अच्छा समय यहां बिता सकते हैं। यहां आप हिमालय की सुंदरता को बेहद करीब से देख सकते हैं। साथ ही यहां दीक्षित और थिकसे के यात्रा शिविर से आप प्रकृति की खूबसूरती को देख सकते हैं। साथ ही आपको बर्फ से ढकी ऊंची चोटियां भी देख सकते हैं। यहां से आप सनसेट यानी सूर्यास्त भी देख सकते हैं, जिसका यहां बिल्कुल अलग नजारा होता है।
Christ Church, Shimla
- फोटो : istock
शिमला-मनाली
- हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आप यहां शिमला में हनीमून के लिए जा सकते हैं। शिमला में मॉल रोड, कुफरी, नारकंडा जैसी जगहों पर आप अपने पार्टनर संग काफी मस्ती कर सकते हैं। इसके अलावा आप मनाली भी जा सकते हैं। हर साल काफी संख्या में यहां काफी कपल पहुंचते हैं। मनाली में आप बर्फबारी, कैंपिंग, पैराग्लाइडिंग समेत कई अन्य एडेंवचर के मजे ले सकते हैं। यहां आप बस, टैक्सी, अपनी कार या फिर फ्लाइट के जरिए भी पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
kashmir
- फोटो : istock
कश्मीर
- अगर आप प्रकृति से प्यार करते हैं, कई अद्भुत और दिल जीतने वाले नजारे देखने चाहते हैं तो फिर आपके हनीमून के लिए कश्मीर से अच्छी कोई जगह नहीं हो सकती है। कश्मीर का श्रीनगर प्राकृतिक रूप से काफी खूबसूरत है। यहां आप ऊंची-ऊंची पर्वत श्रृंखलाएं, डल झील, ट्यूलिप गार्डन का आनंद ले सकते हैं। यहां आप अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता सकते हैं। यहां से आप पहलगाम, गुरेज घाटी और सोनमर्ग भी जा सकते हैं, और यकीन मानिए यहां जाकर आपको लगेगा कि आप स्वर्ग में आ गए हैं, क्योंकि ये जगह है ही इतनी खूबसूरत।
विज्ञापन
दार्जलिंग पूर्वी भारत का एक शानदार हिल स्टेशन है।
- फोटो : Pixabay
दार्जिलिंग
- दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में स्थित है और ये बेहद खूबसूरत जगह है। यहां की वादियां, टॉय ट्रेन और एडवेंचर में आप अपने पार्टनर संग आनंद ले सकते हैं। यहां आप बतासिया लूप, टी गार्डन, पद्मजा नायडू हिमालयन पार्क समेत हिमालयन रेलवे जा सकते हैं। यहां आपको ठहरने के लिए अच्छे और लग्जरी होटल मिल जाएंगे। यहां का खाना भी काफी स्वादिष्ट होता है। यहां आप फ्लाइट, टैक्सी या अपनी कार के जरिए भी पहुंच सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में कपल हनीमून पीरियड को एंजॉय करने जाते हैं।