हर जगह की अपनी अलग-अलग खासियत होती है। कुछ जगह ऊंचाई पर होता है इसलिए फेमस होता है तो वहीं कुछ जगह नीचे होने के लिए फेमस होता है लेकिन इन सबसे हटकर भी कुछ जगहें ऐसी हैं जो अपने अजूबे कारनामों के लिए फेमस है। इन्हीं में से एक है सुपाई गांव, अमेरिका का यह गांव जमीन से करीब 3 हजार फुट नीचे खाई में बसा है।
अमेरिका के इस गांव में क्यों बहता है फिरोजी रंग का पानी, साइंटिस्ट भी आज तक नहीं लगा पाए पता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस गांव में हर साल करीब 55 लाख टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। यह गांव अमेरिका से सटे गांव एरिजोना में ग्रैंड कैनियन के पास बसा हुआ है। पहाड़ों की खाई में बसा यह गांव चारों तरफ से पहाड़ों की चोटियों से घिरा हुआ है। इस गांव का नाम मेरिका के सबसे खूबसूरत गांव में आता है।
इस गांव की खास बात है कई हजार वर्षो से इस गांव का पानी नीला आता है। वैज्ञानिक कई साल से इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इस नीले पानी का क्या राज है। झरने से क्यों नीला पानी ही बह रहा है। खैर अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है।
वहां के स्थानीय लोगों को हवाई सुपाई कहा जाता है। जिसका मतलब है नीले और हरे पानी में रहने वाले लोग। फिरोजी रंग का निर्माण भी इन दो रंगों को मिलाकर बना है। मान्यता है गांव में रहने वाली जनजाति की उत्पत्ति नीले पानी से हुआ है। दरअसल गांव में पहुंचने का रास्ता बहुत मुश्किल है। जिस वजह से लोग गांव के अंदर खच्चर या फिर हेलीकॉप्टर पर बैठकर पहुंचते हैं।