हम अपने काम के बीच समय निकालकर घूमने जरूर जाते हैं। कभी अपने दोस्तों संग, कभी अपने पार्टनर संग तो कभी अपने परिवार संग। लोग घूमने के लिए नई-नई जगह ढूंढते हैं, जहां जाकर वो नई-नई जगहों पर घूमते हैं, नए-नए व्यंजन खाते हैं आदि। लेकिन कई बार लोग इस बात को लेकर काफी उलझन में रहते हैं कि आखिर वो घूमने कहां जाएं। इस बात पर तो कई बार प्लान तक कैंसिल हो जाते हैं। लेकिन हम जो जगह आपको बताने जा रहे हैं, यकीन मानिए यहां आपको एक बार तो घूमने जरूर जाना चाहिए। जिन लोगों को भी इन जगहों के बारे में पता चलता है, वो यहां पर घूमने जरूर जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
{"_id":"6038de648ebc3ee97e29346d","slug":"these-are-special-places-to-hang-out-you-can-go-on-weekend-holidays","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर आप भी रखते हैं घूमने का शौक तो ये इन जगहों पर यात्रा कर सकते हैं आप, जानें इनके बारे में सबकुछ","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
अगर आप भी रखते हैं घूमने का शौक तो ये इन जगहों पर यात्रा कर सकते हैं आप, जानें इनके बारे में सबकुछ
Fri, 26 Feb 2021 05:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 26 Feb 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
himachal pradesh
- फोटो : istock
बीर जा सकते हैं आप
- इस जगह के बारे में आपने शायद पहने न सुना हो, लेकिन आपको बता दें कि बीर हिमाचल प्रदेश में स्थित है। ये जगह धर्मशाला से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो कि बीर पहाड़ों में छुपा हुआ एक छोटा सा शहर है। यहां आप प्रकृति के अनोखे नजारों का आनंद उठा सकते हैं, और साथ ही शांति और सुकून भरे पल बिता सकते हैं। यहां आप पैराग्लाइडिंग और कैंपिंग के भी मजे ले सकते हैं। अगर आप घूमने के लिए धर्मशाला गए हैं, तो आप यहां जरूर जा सकते हैं। ये जगह भीड़-भाड़ से दूर एकांत वाली जगह है।
alwar
- फोटो : istock
अलवर घुमकर आओ
- सैलानियों की पहली पसंद राजस्थान होता है। यहीं का एक छोटा सा गांव है अलवर। यहां की दूरी दिल्ली से महज तीन से चार घंटे की है, मतलब आप यहां अपने हफ्ते की छुट्टियां बिता सकते हैं। यहां आप अलवर का किला देख-घूम सकते हैं, जो अपनी वास्तुकाल के लिए काफी जाना जाता है। किले में कई प्रसिद्ध संग्रहालय और कई दुर्लभ हस्तलिपियां भी हैं। इसके अलावा यहां सिलीसेट झील भी है। साथ ही यहां से उगते सूरज और ढलते सूरज को देखने को अलग ही मजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tirthan valley
- फोटो : Facebook/Tirthan Valley
तीर्थन वैली भी है बिल्कुल सही
- तीर्थन वैली या घाटी हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा कस्बा है। यहां की सुंदरता देखते ही बनती है। अगर आप अपने सप्ताह की छुट्टियों में घूमने की सोच रहे हैं, तो ये जगह आपके लिए बिल्कुल सही हो सकती है। यहां जलधारा भी है, जहां आप कुछ देर बैठकर आराम कर सकते हैं। नदी के पानी में आपको कई प्रकार की मछलियां भी देखने को मिल जाएंगी। इसके अलावा आप यहां झरनों का भी आनंद ले सकते हैं। यहां आपको ऊंची-ऊंची पहाड़ियों से घिरे गांव भी देखने को मिल जाएंगे।
विज्ञापन
bhimtal
- फोटो : istock
भीमताल घूमिए
- काफी संख्या में लोग उत्तराखंड में स्थित नैनीताल जाते हैं, लेकिन क्या आप भीमताल गए हैं? शायद नहीं, लेकिन आपको बता दें कि घूमने और छुट्टियां बिताने के लिए भीमताल काफी अच्छी जगह है। नैनीताल से इसकी दूरी महज 22 किलोमीटर है, जहां प्रकृति की अनोखी छटा देखने को मिल जाती है। यहां आप नाव चला सकते हैं, आसपास घूम सकते हैं, सुकूल भरे पल बिता सकते हैं और कुदरत के नजारों को अपनी आंखों में बसा सकते हैं। यहां से आप ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। साथ ही यहां कई पुराने मंदिर भी हैं।