फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2018: क्रिसमस के लिए जैसलमेर बना हॉट डेस्टिनेशन,हनीमून कपल की पहली पसंद

Mon, 17 Dec 2018 04:55 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Mon, 17 Dec 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
Christmas 2018 the golden city jaisalmer become hot destination for new married couple
जैसलमेर का किला - फोटो : pixabay

क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए राजस्थान के जैसलमेर में अभी से तैयारी शुरू हो गई है।जैसलमेर में लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि रहने के लिए होटल और रूम कम पड़ जाएंगे। राजस्थान की ऐतिहासिक खूबसूरती को देखने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी सैलानी आते हैं। यहां की संस्कृति लोगों को बहुत पसंद आती है। लोग इसे देखने के लिए देश नहीं विदेश से भी आते हैं। 

Christmas 2018 the golden city jaisalmer become hot destination for new married couple
जैसलमेर का किला - फोटो : instagram
जैसलमेर  गोल्डन सिटी नाम से  मशहूर है। यहां के शाही महल और पीली रेत पर चलते ऊंट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं,तो वहीं राजस्थान का लोक संगीत और नृत्य पूरी दुनिया में मशहूर है,साथ ही यहां के कठपुतलियो का डांस लोगों को बहुत लुभाता है। कुछ सैलानी यहां के रेगिस्तान का भी लुत्फ ऊंट की सवारी कर उठाते हैं।
Christmas 2018 the golden city jaisalmer become hot destination for new married couple
जैसलमेर का पुराना किला - फोटो : instagram

जैसलमेर जाएं तो वहां के लजीज भोजन का स्वाद जरूर चखे। दाल बाटी चूरमा और लजीज मुर्गा ए सब्ज यहां का लोकप्रिय भोजन है, साथ ही पर्यटक यहां के भरवा आलू और राजस्थानी चाट खाना पसंद करते है। राजस्थान के ट्रेडिशन कपड़े भी लोगों को पसंद आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas 2018 the golden city jaisalmer become hot destination for new married couple
जैसलमेर का सुंदर किला - फोटो : instagram

जैसलमेर में शाही किले  और हवेलियां बहुत मशहूर है।किले के आस पास कई खूबसूरत मंदिरे बनाई गई हैं। जहां पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है।जैसलमेर का किला यहां की शान है पर्यटकों का सबसे पसंदीदा आकर्षण का केंद्र है। पीली रेत पर सूर्यास्त को देखने का अदभूत नजारा होता है। इस दृश्य को देखने के लिए लोग बहुत  उत्साहित नजर आते हैं। जैसलमेर के सोनाार किले को स्वर्ण किला के नाम से भी जाना जाता है। चांदनी रात में इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। 

विज्ञापन
Christmas 2018 the golden city jaisalmer become hot destination for new married couple
राजाओं के वशंज अभी भी रहते हैं यहां - फोटो : instagram

जैसलमेर जाने के लिए बरसात और सर्दी का मौसम सबसे बेहतर आप्शन है। इस मौसम में वहां का सबसे मशहूर डेजर्ट नेशनल पार्क देख सकते हैं। यहां राजस्थान के रेत में रहने वाले जीवों को रखा गया है।इन्हें सिर्फ राजस्थान के रेतों में ही पाया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed