फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जा रहे हैं दक्षिण भारत की सैर पर तो इन बातों का रखें ख्याल

Wed, 07 Aug 2019 08:14 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 07 Aug 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
some tips for you when you  travelling  south india
हमारा भारत प्रकृतिक नजारों से समृद्ध देश है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक खूबसूरती बिखरी पड़ी है। इन नजारों की सुंदरता निहारने का आप कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। लेकिन हमेशा सैर पर निकलते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। जैसे आप जहां घूमने जा रहे हैं वहां का मौसम कैसा है, वहां की संस्कृति कैसी है, उसी के अनुसार अपनी तैयारियां करनी चाहिए।

 

some tips for you when you  travelling  south india
- फोटो : travel
जैसे पहाड़ों की सैर पर निकलते समय आप गर्म कपड़े रखना नही भूलते हैं वैसे ही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप दक्षिण भारत की यात्रा पर जाएं तो किन बातों का ध्यान रखें।

 

some tips for you when you  travelling  south india
कपड़ों का ध्यान
हमारे देश की सभ्यता और संस्कृति बहुत भिन्न है। तो जब आप केरल, तमिलनाडु या आंध्र प्रदेश की यात्रा पर निकलें तो अपने कपड़ों का विशेष ध्यान रखें। वैसे तो यहां की संस्कृति के हिसाब से कपड़े तो आप पहन नहीं सकते हैं। लेकिन जब भी इन जगहों पर जाएं तो कॉटन के, पतले और आरामदायक कपड़ें पहने क्योंकि यहां पर गर्मी बहुत पड़ती है। महिलाओं को साथ में एक बड़ा स्कार्फ रखना चाहिए, जिससे ये किसी भी समय अपना शरीर ढ़ंक सकें।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
some tips for you when you  travelling  south india
सड़कों की भीड़
मैदानी जगहों की तरह ही यहां पर भी सड़कों पर बहुत भीड़ होती है। दक्षिण भारत की यात्रा के दौरान इस तरह की भीड़ के लिए खुद को तैयार रखिए। सड़कों पर भीड़ और बारिश की वजह से जल जमाव जैसी समस्याएं यहां भी होती है। शुक्रवार के दिन तो विशेषतौर से यहां भीड़ होती है।
 

 

विज्ञापन
some tips for you when you  travelling  south india
- फोटो : social media
यहां का मौसम
दक्षिण भारत का मौसम वैसे तो साल भर सुहाना रहता है। लेकिन गर्मी के मौसम में यहां जाने से बचना चाहिए, क्योंकि इस समय यहां का पारा 40 डिग्री तक पहुंच जाता है। नम, आर्द्र हवाओं के कारण यहां पर बाकी समय मौसम घूमने लायक होता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed