{"_id":"5cb46cb2bdec2214530fb6ae","slug":"skin-care-tips-while-travelling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मियों की छुट्टियों में कर रहे हैं घूमने का प्लान, तो साथ न ले जाना भूलें ये 5 चीजें","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
गर्मियों की छुट्टियों में कर रहे हैं घूमने का प्लान, तो साथ न ले जाना भूलें ये 5 चीजें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मियों की छुट्टियां पड़ने वाली हैं। ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान कर रही हैं तो ट्रिप के साथ-साथ अपनी स्किन की देखभाल की भी प्लानिंग कर लें। अपने कपड़े तो आपने डिसाइड कर लिए होंगे, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इससे ज्यादा जरूरी चीजें भी हैं जिन्हें आप भूल रही हैं। ट्रेवलिंग के दौरान स्किन और हेल्थ का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। आगे की स्लाइड्स में जानें कुछ ऐसे टिप्स जो गर्मियों के समय ट्रेवलिंग में आपके जरूर काम आएंगे....
2 of 7
हर एक घंटे में लगाएं सनस्क्रीन
सबसे पहले जो लोग ये सोचते हैं कि लड़कियों को ही अपनी स्किन का ख्याल रखना चाहिए तो वह बिल्कुल गलत हैं। सफर के दौरान हर किसी को अपनी स्किन का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इसलिए पैकिंग करते समय अपने हैंड बैग में सनस्क्रीन जरूर रखें। धूप में निकलने से आधे घंटे पहले अपनी बॉडी पर इसे जरूर लगा लें।
3 of 7
गॉगल्स और हैट है जरूरी
गर्मियों में घूमने जाते समय तेज धूप से खुद को बचाने के लिए अपने साथ हैट और सनग्लास जरूर रखें। अगर आप बीच पर छुट्टियां मनाने जा रहे हैं, तो गॉगल्स लगाना बिल्कुल ना भूलें। ये दोनों चीजे आपको धूप से तो बचाएंगी ही और इसके साथ ही आपको स्टाइलिश लुक भी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रोड साइड फूड से बचें
बहुत ज्यादा गर्मी के मौसम में रोड साइड फूड एवॉइड करें। स्ट्रीट पर मिलने वाले फूड को बनाने के लिए खराब तेल का प्रयोग किया जाता है, जिससे आपका पेट खराब हो सकता है और आपका अच्छा खासा ट्रिप बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
ढीले कपड़े पहने
कपड़े पैक करते समय ऐसे कपड़ों का चयन करें जो कम्फर्ट हों। फैशनेबल कपड़ों के चक्कर में आपका ट्रिप खराब भी हो सकता है। गर्मी में घूमते समय जितने ढीले कपड़ें पहनेंगे उतना ही आप रिलैक्स फील करेंगे और ट्रिप को एंजॉय कर सकेंगे। ज्यादा तंग कपड़े पहनने से आपको घूमने फिरने में परेशानी होगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।