फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train to Somnath Temple: सोमनाथ मंदिर के लिए शुरू हुई शाही ट्रेन, जानिए कहां से शुरू होगा सफर और किराया

Thu, 29 May 2025 02:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 29 May 2025 02:22 PM IST
सार

Royal Train to Somnath Temple: सोमनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए दो शानदार ट्रेन सेवाएं हैं, जो न सिर्फ यात्रा को आरामदायक बनाएंगी बल्कि श्रद्धा के साथ-साथ पर्यटन का भी अनुभव कराएंगी। 

विज्ञापन
Royal Train to Somnath Temple launched Know Route, Starting Point and Ticket Price
सोमनाथ मंदिर - फोटो : instagram

Royal Train to Somnath Temple: भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों में सोमनाथ मंदिर का विशेष स्थान है। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित यह मंदिर शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला माना जाता है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पावन स्थल की यात्रा करते हैं। अब भारतीय रेलवे ने इस आध्यात्मिक अनुभव को और भी खास बना दिया है। सोमनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए दो शानदार ट्रेन सेवाएं हैं, जो न सिर्फ यात्रा को आरामदायक बनाएंगी बल्कि श्रद्धा के साथ-साथ पर्यटन का भी अनुभव कराएंगी। भारतीय रेलवे की ये दोनों शानदार ट्रेन हैं "गरवी गुजरात" भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन और  वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस। 

Royal Train to Somnath Temple launched Know Route, Starting Point and Ticket Price
ट्रेन - फोटो : instagram

'गरवी गुजरात' भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन

'भारत गौरव' श्रृंखला के तहत शुरू की गई यह विशेष टूरिस्ट ट्रेन एक शाही अनुभव प्रदान करती है। ‘गरवी गुजरात’ ट्रेन दिल्ली से चलती है और गुजरात के प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराती है।

सोमनाथ मंदिर की यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से की जा सकती हैं। सोमनाथ दर्शन के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन वेरावल रेलवे स्टेशन है। यह ट्रेन आठ दिन और सात रातों की यात्रा में गुजरात भ्रमण कराती है। इसमें अहमदाबाद, केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, वडोदरा, सोमनाथ, द्वारका, पोरबंदर और गिर शामिल है। 

ट्रेन का किराया प्रतिव्यक्ति अलग-अलग है। गरवी गुजरात के द्वारा पूरे गुजरात के टूर पैकेज का किराया 2AC के लिए 52,250 रुपये प्रतिव्यक्ति, 1AC केबिन का 67,140 रुपये और 1AC कूपे का 77,400 रुपये है। इस पूरे टूर पैकेज में कई सुविधाएं मिलेंगी, जिसमें रेल और सड़क परिवहन, वातानुकूलित होटलों में रात्रि विश्राम, शाकाहारी भोजन, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, गाइड सेवाएं, और यात्रा बीमा शामिल है।

 यह ट्रेन उन यात्रियों के लिए एक आदर्श विकल्प है जो एक ही यात्रा में गुजरात की समृद्ध संस्कृति, तीर्थ स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करना चाहते है

Royal Train to Somnath Temple launched Know Route, Starting Point and Ticket Price
ट्रेन - फोटो : instagram

सबर्मती–वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस

गुजरात में तीव्र और आधुनिक रेल सेवा की ओर एक और कदम ‘सबर्मती से वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस’ है। यह ट्रेन विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो समय की बचत के साथ आरामदायक यात्रा चाहते हैं। यह ट्रेन अहमदाबाद के साबरमती जंक्शन से गिर सोमनाथ में वेरावल स्टेशन के बीच चलेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी। महज सात घंटे का सफर तय करके साबरमती से सोमनाथ मंदिर तक पहुंचा जा सकता है। ट्रेन गुरुवार को छोड़कर बाकि सप्ताह में छह दिन चलेगी।

इसमें चेयर कार व एक्जीक्यूटिव चेयर कार क्लास होती हैं। आपको ऑनबोर्ड वाई-फाई, इंफोटेनमेंट, रोटेटेबल सीट्स, बेहतर कैटरिंग की सुविधा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Train to Somnath Temple launched Know Route, Starting Point and Ticket Price
वेरावल रेलवे स्टेशन - फोटो : instagram

अन्य ट्रेन

अगर आप बनारस से सोमनाथ की यात्रा करना चाहते हैं, तो आप बनारस से अहमदाबाद तक ट्रेन ले सकते हैं, जैसे बनारस-वेरावल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस सीधी रेल यात्रा का विकल्प देती है। वहीं बनारस-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस से वाराणसी से अहमदाबाद तक सफर किया जा सकता है। इसके अलावा अहमदाबाद से आप वंदे भारत एक्सप्रेस या अन्य ट्रेनों के माध्यम से सोमनाथ के निकटतम रेलवे स्टेशन वेरावल पहुंच सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed