फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के मौके पर मिल रही है छुट्टी तो घूमें राजस्थान की ये जगहें

Sat, 25 Jan 2025 06:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 25 Jan 2025 06:58 PM IST
सार

राजस्थान के कई स्थलों को आप दो दिन की वीकेंड ट्रिप पर आसानी से घूम सकते हैं। यहां राजस्थान की कुछ ऐसी जगहों की सूची दी गई है, जिन्हें आप इस खास मौके पर घूमने के लिए चुन सकते हैं।

विज्ञापन
Republic Day 2025 Best Places To Visit in Rajasthan
गणतंत्र दिवस पर राजस्थान की इन जगहों की करें सैर - फोटो : Adobe

Republic Day 2025 : इस साल गणतंत्र दिवस रविवार के दिन है। गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय अवकाश रहता है, वहीं वीकेंड होने के कारण आपको घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है। यदि गणतंत्र दिवस के मौके पर आपको छुट्टी मिल रही है और आप एक यादगार यात्रा की योजना बना रहे हैं तो राजस्थान आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। राजस्थान अपनी समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक महलों, किलों, रेगिस्तानों और पारंपरिक आतिथ्य के लिए प्रसिद्ध है। राजस्थान के कई स्थलों को आप दो दिन की वीकेंड ट्रिप पर आसानी से घूम सकते हैं। यहां राजस्थान की कुछ ऐसी जगहों की सूची दी गई है, जिन्हें आप इस खास मौके पर घूमने के लिए चुन सकते हैं।


 

Republic Day 2025 Best Places To Visit in Rajasthan
जयपुर - फोटो : PTI

जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर को पिंक सिटी भी कहते हैं। यहां आमेर का किला, हवा महल, सिटी पैलेस और जल महल आदि घूमने के लिए पर्यटकों के बीच मुख्य आकर्षण है। राजस्थानी संस्कृति का अनूठा अनुभव, खरीदारी के लिए जौहरी बाजार और बापू बाजार जयपुर की खासियत है। गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां के ऐतिहासिक स्थलों की सैर और राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए जा सकते हैं।

Republic Day 2025 Best Places To Visit in Rajasthan
उदयपुर - फोटो : Instagram

उदयपुर

झीलों के शहर में आप लेक पिछोला, सिटी पैलेस,सज्जनगढ़ किला और जग मंदिर घूमने जा सकते हैं। झीलों के किनारे सूर्यास्त का अद्भुत दृश्य और रोमांटिक माहौल का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आप नौकायन का आनंद और पारंपरिक लोक नृत्य का अनुभव लेने जा सकते हैं। गणतंत्र दिवस की छुट्टी पर उदयपुर जा रहे हैं तो रात को तारे देखने का सुखद अनुभव ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2025 Best Places To Visit in Rajasthan
मेहरानगढ़ किला - फोटो : instagram

जोधपुर

राजस्थान के जोधपुर को ब्लू सिटी कहा जाता है। यहां मुख्य आकर्षण मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस, मंडोर गार्डन है। शहर की खासियत यहां कि नीली गलियों में घूमना और पारंपरिक मारवाड़ी खाना है। गणतंत्र दिवस पर किले से शहर का खूबसूरत नजारे को देख सकते हैं।

विज्ञापन
Republic Day 2025 Best Places To Visit in Rajasthan
माउंट आबू घूमने जा सकते हैं - फोटो : instagram

माउंट आबू

दो दिन की छुट्टी में आप माउंट आबू घूमने जा सकते हैं। नक्की झील,  दिलवाड़ा मंदिर और गुरु शिखर जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं। राजस्थान के इस हिल स्टेशन पर सर्दियों के मौसम में आना बेहतर फैसला हो सकता है। यहां झील के किनारे सर्दियों की गुनगुनी धूप में सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed