One Day Trip With Family on Rakhi: 30 या 31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन लगभग पूरे देश में मनाया जाने वाला हिंदू पर्व है। राखी के पर्व के मौके पर एक दिन का अवकाश मिल सकता है। एक दिन के अवकाश में लोग अपने परिवार के साथ वक्त बिताते हैं।
Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर मिल रही एक दिन की छुट्टी? परिवार संग इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा
अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो रक्षाबंधन के मौके पर मथुरा जा सकते हैं। मथुरा-वृंदावन के सफर पर एक दिन पहले शाम में निकल सकते हैं। 3-4 घंटे का सफर तय करके मथुरा में रात्रि प्रवास करें और सुबह यमुना घाट पर स्नान के बाद मंदिर में भगवान के दर्शन के करके वहीं भाई-बहन राखी का पर्व मनाएं। उसके बाद आसपास के प्रसिद्ध मंदिरों की सैर करें और शाम तक घर के लिए रवाना हो जाएं। मथुरा बस, निजी गाड़ी से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
ऋषिकेश
अगर रक्षाबंधन के मौके पर परिवार के सारे दोस्त और कजिन एकत्र हो रहे हैं तो किसी रोमांचक जगह की सैर कर सकते हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश की ट्रिप एक दिन में पूरी की जा सकती है। एक दिन पहले रात में हरिद्वार या देहरादून के लिए ट्रेन जाती है, जो सुबह तक आप के गंतव्य तक आपको पहुंचा देगी। सुबह ऋषिकेश में गंगा किनारे स्नान के बाद आरती कर सकते हैं। राखी मनाकर रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग या ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
उदयपुर
रक्षाबंधन की एक दिन की छुट्टी के लिए राजस्थान के उदयपुर शहर को घूमने जा सकते हैं। 'झीलों का शहर' के नाम से मशहूर उदयपुर में भाई बहन अच्छा वक्त गुजार सकते हैं। यहां बोट आउटिंग, मानसून पैलेस से सूर्यास्त का नजारा बहुत आनंददायी लगता है।