सर्दियों में करें ट्रिप प्लान और जाएं इन बेहतरीन डेस्टिनेशन पर, जहां की खूबसूरती सालों तक रहेगी याद
अगर आप सर्दियों के मौसम में किसी अनोखी और अनदेखी जगह जाना चाहते हैं तो दावकी सबसे बढ़िया डेस्टिनेशन है। भारत में बहुत सी जगह जहां पर बेहद खूबसूरत नजारें हैं वो आम लोगों की पहुंच और नजर से दूर ही है। लेकिन शायद इसीलिए इन जगहों की सुंदरता अपने प्राकृतिक रूप में बची हुई है। दावकी इन्हीं सुंदर जगहों में से एक हैं जहां पर सैलानियों का आना बहुत ही कम होता है। मेघालय के शिलांग से थोड़ी दूरी पर बसी ये जगह अपनी बेहद साफ और सुंदर नदी उम्नगोत के कारण भी प्रसिद्ध है। इस नदी को अगर तस्वीरों में देखें तो ऐसा लगता है कि कांच है। शिलांग से ये थोड़ी ही दूरी पर है। जहां पर सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। सर्दियों के मौसम में शिलांग में होने वाले कई तरह के फेस्टिवल भी यहां के आकर्षण का केंद्र होते हैं।
अगर आपको समुद्र तट पसंद है तो ये जगह बस आपके लिए बनी है। गुजरात के जूनागढ़ से लगा हुआ एक छोटा सा द्वीप है दमन और दीव। यहां पर आपको शांति और सुंदरता दोनों ही नजर आएंगी। सर्दियों के मौसम में भी यहां का तापमान बहुत ही सुहाना होता है। तट के किनारे दूर-दूर तक पाम के सरसराते पेड़ बहुत ही सुंदर लगते हैं।
गुजरात में भुज से 100 किमी दूर बने कच्छ के मैदान की सैर एक अलग ही अनुभव देती है। सोच से परे यहां की सुंदरता का रूप ही अलग है। सफेद नमक के रेगिस्तान में वाइल्ड लाइफ का मजा लेने जरूर जाएं। यहां पर आपको बहुत से अनोखे जीव-जंतु नजर आएंगे जिनके बारे में आपने पहले सुना भी नहीं होगा। तो इस सर्दी एक बार कच्छ के रेगिस्तान को देखने जरूर जाएं।
अगर आप नार्थ इंडिया की खूबसूरती से प्यार करते हैं तो इस सर्दियों के मौसम में कोहिमा की सैर का प्लान करें। यहां पर पहाड़ों और हरी घास के मैदान के बहुत से नजारे मिल जाएंगे। जो देखने में बेहद सुंदर लगते हैं।