{"_id":"5d92dfcc8ebc3e016308f2f7","slug":"plan-adventure-trip-to-simlipal-national-park-in-november-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो रोमांच से भरे 'सिमलिपाल' जाकर आएगा दोगुना मजा","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो रोमांच से भरे 'सिमलिपाल' जाकर आएगा दोगुना मजा
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस दुनिया में दो तरीके के लोग होते है जो सैर करते है, पहले वो जो मूड ठीक करने के लिए घूमना पसंद करते है और दूसरे जो जीवन में रोमांच के लिए घूमते है। अगर आपको भी रोमांच पसंद है और देश-दुनिया की सैर करना आपको अच्छा लगता है तो ये जगह आपकी बकेट लिस्ट में होनी चाहिए। बीते कुछ सालों में 'एडवेंचर ट्रैवलिंग' युवाओं में बहुत ज्यादा बढ़ा है। आज हम आपको ऐसी एक दिलचस्प जगह सिमलिपाल के बारे में बताने जा रहे हैं ।
2 of 4
ये जगह अडवेंचर के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता से रूबरू कराती है। उड़ीसा के मयूरभंज में स्थित सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान को वन्यजीवों और प्रकृति की बेशुमार खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है।
3 of 4
सेमल और लाल कपास के पेड़ों की वजह से इस जगह का नाम सिमलिपाल पड़ा। ये जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और झरनों की वजह से काफी आकर्षक है। सिमलिपाल में हाथी, बाघ और हिरण के साथ ही पक्षियों की कई अन्य प्रजातियां पाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : Instagram
सिमलिपाल जाने के लिए सितंबर से मार्च का समय बिल्कुल परफेक्ट है। अगर आप सिमलिपाल हवाई मार्ग से पहुंचना चाहते हैं तो भुवनेश्वर और कोलकाता इसके नजदीकी एयरपोर्ट हैं। वहीं रेल मार्ग से जा रहे हैं तो बारीपादा से बालासोर जाना होगा। अगर आप सड़क मार्ग से जाना चाहें तो भुवनेश्वर, कोलकाता और बालासोर से जा सकते हैं। यहां से उद्यान तक जाने के लिए कई परिवहन चलते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।