{"_id":"5d8f1e848ebc3e93a3343747","slug":"navratri-2019-durga-puja-famous-city-for-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri 2019: पश्चिम बंगाल और मुंबई ही नहीं बल्कि नागपुर की दुर्गा पूजा भी है बेहद खास","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Navratri 2019: पश्चिम बंगाल और मुंबई ही नहीं बल्कि नागपुर की दुर्गा पूजा भी है बेहद खास
शारदीय नवरात्र शुरू हो चुका है। नौ दिनों का यह पर्व स्थानीय परंपराओं और विधान के अनुसार मनाया जाता है। देश के हर कोने में इस पर्व की धूम देखने को मिलती है। पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा तो विश्व प्रसिद्ध है। यहां दुर्गा पूजा के अवसर पर लगने वाले पंडालों के देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ मुंबई में भी दुर्गा पूजा के त्योहार का जश्न मनाने का एक अलग अंदाज देखने को मिलता है। लेकिन इन जगहों के अलावा कई ऐसे शहर है, जहां दुर्गा पूजा को लेकर खास तैयारी होती है। आइए जानते हैं किन-किन जगहों पर दुर्गा पूजा की होती है भव्य तैयारी...
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
नागपुर
महाराष्ट्र के नापुर में दुर्गा पूजा के अवसर भव्य तैयारी की जाती है। नागपुर के धंतोली, खामला, अभ्यंकर नगर, उज्जवल नगर, चंदन नगर समेत कई जगहों पर आकर्षक पंडाल लगाए जाते हैं। सभी पंडालों को एक विशेष थीम पर तैयार किया जाता है। धंतोली में तो पंडाल लगने का इतिहास तो 100 साल से भी पूराना है। नागपूर में पंडालों के बाहर मेला भी लगता है।
3 of 4
डांडिया
- फोटो : amar ujala
डांडिया रास, गुजरात
नवरात्र के दौरान पूरा देश जश्न में डूब जाता है। लेकिन गुजरात में डांडिया खेलकर नवरात्रि कुछ अलग ही अंदाज में मनाया जाता है। डांडिया गुजरात का पारंपरिक नृत्य है। नवरात्रों में शाम को डांडिया नृत्य के जरिए मां दुर्गा की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रामलीला
- फोटो : अमर उजाला
रामलीला, वाराणसी
वाराणसी के गंगा घाट, गंगा आरती और बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए देश-विदेश से भारी मात्रा में सैलानी आते हैं। लेकिन वाराणसी का रामलीला विश्व प्रसिद्ध है। अगर आप भी नवरात्रि के दौरान वाराणसी घुमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस रामलीला का आनंद ले सकते हैं। करीब 235 साल से चली आ रही इस रामलीला को यूनेस्को द्वारा अनोखी वैश्विक सांस्कृतिक धरोहर के रूप में पहचान मिली है। 45 दिन तक चलने वालें इस रामलीला में हर एक सीन के लिए अलग स्थान को चुना जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।