{"_id":"5d4829358ebc3e6ca06b7629","slug":"plan-adventure-trip-to-roopkund-mystery-lake-chamoli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"16 हजार फीट ऊंचाई पर है देश की ये रहस्मयी झील, आप भी कर लें रोमांच भरा सफर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
16 हजार फीट ऊंचाई पर है देश की ये रहस्मयी झील, आप भी कर लें रोमांच भरा सफर
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 06 Aug 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
परिवार और दोस्तों के साथ तो अक्सर घूमने जाते होंगे। मगर सोलो ट्रिप यानी अकेले कहीं घूमने जाने का मजा ही कुछ और होता है। आप अपने साथ कुछ समय बिता पाते हैं। अगर कुछ दिनों के लिए खुद के साथ समय बिताने की सोच रहे हैं तो हम उत्तराखंड की उस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं तो करीब 16 हजार फीट ऊंचाई पर है और यहां पहुंचकर आपका दिमाग खुल जाएगा।
2 of 4
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है रूपकुंड ट्रैक आपको रोमांच से भर देगा। यहां दूर-दूर तक घने जंगल हैं, साथ ही यहां की रूपकुंड झील और ये जगह काफी रहस्मयी है। हालांकि, चारों तरफ पर्वतों की घाटियां इस जगह को और भी ज्यादा शानदार बना देती हैं। ये हिमालय की दो चोटियों त्रिशूल और नंदघुंगटी के तल के पास स्थित है। यहां कई लोग ट्रैकिंग करते नजर आ जाएंगे। यहां कुछ मंदिर और एक छोटी सी झील भी है, जो इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसके अलावा आसपास गहरी ढलानों पर झरने यात्रियों को अपनी ओर और आकर्षित करते हैं।
3 of 4
रूपकुंड झील को कंकाल झील भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि 1942 में यहां पर पांच सौ से अधिक कंकाल पाए गए थे। तब से ही इस झील को कंकाल झील के नाम से भी जाना जाता है। जानकार बताते हैं कि इन कंकालों का जब परीक्षण हुआ तो पता चला कि वो 12वीं और 15वीं सदी के बीच के लोगों के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : roopkund
ऐसे पहुचें
रूपकुंड जाने के लिए पहले हरिद्वार जाएं। इसके बाद ऋषिकेश फिर देवप्रयाग। वहां से श्रीनगर गढ़वाल जाना होगा। इसके बाद कर्णप्रयाग फिर थराली जाएं। इसके बाद देबाल और फिर वांण-बेदनी बुग्याल फिर बखुवाबासा पहुंचेंगे। जहां से आपको केलू विनायक जाना होगा। फिर आप रूपकुंड पहुंच जाएंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।