फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टी और नाइटलाइफ से दूर शांति और सुकून को समेटे हुए है ओल्ड गोवा

Mon, 22 Apr 2019 08:58 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 22 Apr 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
old goa best destination

अधिकांश लोगों के लिए गोवा जाने का मतलब सिर्फ बीच घूमना व नाइट पार्टी हैं। लेकिन वहां कई ऐसी जगह भी हैं जिन्हें नजरअंदाज कर आप गोवा का टूर पूरा नहीं कर सकते हैं। गोवा से करीब 48 किलोमीटर टूर ओल्ड गोवा की ऐसी ही खास जगहों से हम आपको रुबरु करवाएंगे। ओल्ड गोवा अपने आप में ऐसी धरोहरें समेटे हुए है जहां आप जाकर रोमांचित महसूस करेंगे। यहां एशिया सबसे बड़ा चर्च होने के साथ-साथ सबसे पुराना शिव मंदिर है। आइए आपको बताते हैं ओल्ड गोवा की खासियत। 

old goa best destination

ओल्ड गोवा में स्थित बासिलिका बोन जीजस चर्च सेंट फ्रांसिस जेवियर को समर्पित है। इस चर्च में सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवशेष रखे गए हैं। पुर्तगाल के राजा के कहने पर सेंट फ्रांसिस जेवियर साल 1541 में भारत आए। इसी चर्च के ठीक सामने सेंट कैथेड्रल चर्च भी मौजूद है। साल 1562 में इसे बनाना शुरू किया गया था। इस चर्च का निर्माण पुर्तगाली शासकों के मुस्लिम सैनिकों को हराने के बाद गोवा पर अधिकार की याद के लिए किया गया। सेंट कैथेड्रल चर्च एशिया का सबसे बड़ा चर्च है। 

old goa best destination

माउंट मेरी चेपल चर्च का निर्माण एक हिल पर हुआ है। इस चर्च तक जाने के लिए मिट्टी को काटकर सीढ़ियां बनाई गई हैं। यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी की जा चुकी है। इसके अलावा ओल्ड गोवा में 46 मीटर ऊंचा सेंट आगस्टीन चर्च मौजूद है। इस चर्च का निर्माण साल 1602 में किया गया था। पंद्रहवी सदी में ओल्ड गोवा को बीजापुर सल्तनत के शासकों ने बसाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
old goa best destination

यूनेस्को ने पूरे ओल्ड गोवा को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया है। ओल्ड गोवा के मारडोल में 400 साल पुराना मंगेशी मंदिर मौजूद है। ऐसा माना जाता है कि मंगेशी शिवलिंग ब्रह्माजी ने भागीरथी नदी के किनारे बनाया था। ये पूरे इलाके के कुल देवता भी हैं। 

विज्ञापन
old goa best destination

450 साल पुराना महालसा नारायणी मंदिर भी आस्था का केंद्र है। यह मंदिर भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार पर है। इसके अलावा गोवा के पवित्र मंदिरों में श्री कामाक्षी, सप्तकेटेश्वमर, श्री शांतादुर्ग, परनेम का भगवती मंदिर आदि भी दर्शनीय है। ओल्ड गोवा में डोना पाउला काफी मशहूर है। ये प्रेमी युगल की प्रेम कहानी की वजह से फेमस हुआ। डोना पाउला की रॉक पर उनकी मूर्तियां बनाईं गई हैं। यह रॉक टूरिस्ट्स के लिए व्यूविंग प्वाइंट हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed