फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूमने ही नहीं फोटो शूट के लिए भी काफी सही हैं ये जगह, सोशल मीडिया पर धूम मचा सकती हैं आपकी तस्वीरें

Fri, 26 Feb 2021 07:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 26 Feb 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Not only to travel this place is also perfect for photo shoots
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हम जब कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं, तो वहां जाने से पहले दो चीजों का जरूर ध्यान देते हैं। पहला उस जगह घूमने की कौन-कौन सी जगह हैं, हम कहां-कहां घूम सकते हैं। वहीं, दूसरा ये कि वहां पर फोटो क्लिक करवाने के लिए कौन से अच्छे पॉइंट हैं भी या नहीं। क्योंकि आजकल समय सोशल मीडिया का है, और हम जब कहीं घूमने जाते हैं तो वहां के फोटोज व वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करते हैं। ऐसे में हम तलाश भी ऐसी ही जगहों की करते हैं, जहां हमारी तस्वीरें सबसे अलग और काफी अच्छी आ सके। तो चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।

Trending Videos
Not only to travel this place is also perfect for photo shoots
Nahargarh Fort - फोटो : istock

नाहरगढ़ किला

  • नाहरगढ़ किला घूमने और तस्वीरें क्लिक करवाने के लिहाज से बेहद सही जगह मानी जाती है। ये किला राजस्थान में जयपुर के बाहरी इलाके में अरावली पहाड़ियों के किनारे पर स्थित है। इस किले पर कुछ हिंदी फिल्मों की शूटिंग भी हुई है। इसी किले के प्रवेश द्वार के बाईं और वैक्स म्यूजियम भी है, जो एक पर्यटन स्थल है। शीश महल भी किले में देखने लायक है। इन जगहों पर आप खूबसूरत वीडियो बना सकते हैं और कई प्यारी तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं।
Not only to travel this place is also perfect for photo shoots
shimla - फोटो : istock

शिमला

  • अगर आपको तस्वीरें क्लिक करवाने का शौक है, और घूमने के लिए अच्छी जगह चाहिए। तो फिर आपके लिए शिमला सही जगह हो सकती है। यहां आप मॉल रोड चर्च के पास तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं। यहां खूबसूरत वादियों के बीच शानदार तस्वीरें आती हैं। साथ ही शिमला के पास स्थित कुफरी भी फोटो क्लिक करवाने के लिए अच्छी जगह है। यहां आप घुड़सवारी, याक और जिप पर अपनी फोटो क्लिक करवा सकते हैं। साथ ही यहां आप एडेंवचर के दौरान भी अच्छी वीडियो व तस्वीरें ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Not only to travel this place is also perfect for photo shoots
Rock Garden Chandigarh - फोटो : istock

चंडीगढ़

  • चंडीगढ़ एक ऐसा शहर है, जिसे बड़े ही तरीके से बसाया गया है। ये शहर अपनी सफाई की वजह से भी जाना जाता है। इसके अलावा आप यहां घूमने भी जा सकते हैं। यहां आप सुखना लेक जा सकते हैं। जहां पर आप झील किनारे बैठकर शांति के पल बिता सकते हैं, यहां आप प्यारी तस्वीरें भी क्लिक करवा सकते हैं। साथ ही यहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा यहां आप रॉक गार्डन और रोज गार्डन भी जा सकते हैं। यहां भी काफी प्यारी तस्वीरें खींच और वीडियो बनाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
Not only to travel this place is also perfect for photo shoots
Devprayag - फोटो : istock

देवप्रयाग

  • वैसे तो पूरा उत्तराखंड राज्य ही काफी ज्यादा खूबसूरत है। ऐसे में आप देवप्रयाग जा सकते हैं। उत्तराखंड का ये छोटा सा शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां आपको भागीरथी और अलकनंदा नदी का संगम देखने को मिल जाएगा। यहां फोटो क्लिक करवाने के लिए भी काफी जगह आपको मिल जाएंगी। वादियों के बीच में आप सोच सकते हैं कि तस्वीरें कितनी अच्छी आ सकती हैं। यहां आप ट्रेकिंग, क्लिफ जंपिंग, कैंपिंग, रिवर राफ्टिंग और रॉक क्लाइंबिंग कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed