फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2024 Trip Plan: नए साल पर बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो इस एक जगह के कर सकते हैं दीदार

Thu, 14 Dec 2023 10:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 14 Dec 2023 10:02 AM IST
विज्ञापन
New Year 2024 Trip Plan: नए साल पर बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो इस एक जगह जा सकते हैं आप
न्यू ईयर पर कहां घूमने जा सकते हैं? - फोटो : istock

Happy New Year 2024: नए साल के मौके पर लोग अलग-अलग जगहों पर घूमने जाते हैं। इस दिन को लोग अलग-अलग तरह से सेलिब्रेट करते हैं। वहीं, अपने बच्चों संग, दोस्तों संग, परिवार संग और पार्टनर संग लोग घूमने का प्लान भी करते हैं। न्यू ईयर के मौके पर भले ही ट्रिप प्लान करना बाकी दिनों से महंगा हो जाता है, लेकिन इस दिन को खास बनाने के लिए लोग पहाड़ों पर या अन्य जगहों पर जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस न्यू ईयर घूमने जाना चाहते हैं, तो आपके लिए शिमला बेस्ट जगह हो सकती है। यहां कई ऐसी जगह हैं, जो आपका मन मोह लेंगी। साथ ही आप यहां प्रकृति के कई अद्भुत नजारों के दीदार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

New Year 2024 Trip Plan: नए साल पर बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो इस एक जगह जा सकते हैं आप
न्यू ईयर पर कहां घूमने जा सकते हैं? - फोटो : istock

ऐसे पहुंच सकते हैं

  • अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो यहां आप बस के जरिए पहुंच सकते हैं। बस कश्मीरी गेट बस स्टैंड से, आरके आश्रम मार्ग से चलकर आपको शिमला बाईपास छोड़ती है। फिर यहां से आपको टैक्सी करके होटल तक जाना होता है। आप अपनी गाड़ी से भी शिमला जा सकते हैं या फिर ट्रेन से भी शिमला पहुंच सकते हैं।
New Year 2024 Trip Plan: नए साल पर बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो इस एक जगह जा सकते हैं आप
न्यू ईयर पर कहां घूमने जा सकते हैं? - फोटो : istock

इन जगहों पर जा सकते हैं शिमला में

  • होटल पहुंचने के बाद आप शिमला में स्थित कई जगहों पर जा सकते हैं। आप सबसे पहले मॉल रोड, रिज और इसके बाद आप यहां इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी जा सकते हैं। दरअसल, इस जगह पर शिमला समझौता हुआ था और ये जगह बेहद सुंदर और खास है। इसके अलावा आप जाखू मंदिर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2024 Trip Plan: नए साल पर बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो इस एक जगह जा सकते हैं आप
न्यू ईयर पर कहां घूमने जा सकते हैं? - फोटो : istock

कुफरी जा सकते हैं

  • इसके बाद आप शिमला से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुफरी जा सकते हैं। जहां आप कई तरह की एक्टिविटी के लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर घुड़सवारी कर सकते हैं, जिप लाइन कर सकते हैं, सेब के बागान देख सकते हैं। इन के अलावा आप यहां रोप क्लाइबिंग जैसे कई अन्य एडवेंचर कर सकते हैं।
विज्ञापन
New Year 2024 Trip Plan: नए साल पर बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो इस एक जगह जा सकते हैं आप
न्यू ईयर पर कहां घूमने जा सकते हैं? - फोटो : istock
  • इसके अलावा आप कुफरी में फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। यहां आप याक पर बैठकर, आर्चरी करते हुए, खरगोश को गोद में लेकर और प्रकृति के कई अद्भुत नजारों के बीच अपनी तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं। इसके बाद आप नारकंडा भी जा सकते हैं, जिसकी शिमला से दूरी लगभग 60 किलोमीटर है। यहां आपको बर्फबारी दिख सकती है और यहां भी आप कई तरह की एक्टिविटी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed