फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2022: नए साल में बर्फबारी का लेना है मजा, तो हिमाचल प्रदेश की ये पांच जगहें रहेंगी बेस्ट

Fri, 31 Dec 2021 11:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 31 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
New Year 2022 Visit Himachal Pradesh Five Places in Winter Snow fall Tourism
हिमाचल में बर्फबारी - फोटो : Istock

नया साल 2022 आने में अब मात्र दो दिन बचे हैं। इस बार नया साल शनिवार को है। यानी साल की शुरुआत वीकेंड में हो रही है। इस मौके पर आप 3 दिन की छुट्टी का प्लान का बनाकर कहीं घूमने जा सकते हैं। ठंड और बर्फबारी के बीच नए साल का जश्न अगर आप खूबसूरत वादियों और बर्फबारी के बीच मनाना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश की यात्रा कर सकते हैं। वैसे तो देश में कई पहाड़ी पर्यटन इलाके हैं जो आपको पसंद आएंगे। लेकिन हिमाचल प्रदेश के कई ऐसे क्षेत्र हैं जो दिसंबर-जनवरी में घूमने के लिहाज से बेस्ट हैं। यहां आप अपने परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ जा सकते हैं। नए साल के मौके पर यहां कई जगहों पर सेलिब्रेशन भी होते हैं। तो चलिए जानते हैं हिमाचल प्रदेश की उन पांच जगहों के बारे में, जहां आप क्रिसमस-न्यू ईयर के मौके पर उठा सकते हैं बर्फबारी का लुफ्त। 

 

New Year 2022 Visit Himachal Pradesh Five Places in Winter Snow fall Tourism
शिमला - फोटो : अमर उजाला

शिमला 

बात सर्दियों की हो, बर्फबारी या पहाड़ों की हो तो शिमला का नाम सबसे पहले दिल में आएगा। आप क्रिसमस या नए साल के मौके पर बर्फबारी देखना चाहते हैं तो शिमला जरूर जाएं। शिमला बर्फबारी के लिए हिमाचल की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है।

New Year 2022 Visit Himachal Pradesh Five Places in Winter Snow fall Tourism
कुल्लू - फोटो : अमर उजाला

कुल्लू

सर्दियों में हिमाचल प्रदेश में शिमला के अलावा पर्यटकों की सबसे ज्यादा पसंदीदा जगह कुल्लू है। कुल्लू किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां सर्दियों में बर्फबारी के लुभावने नजारे दिखते हैं। आप सफेद चादर से ढकी चोटियों के बीच अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ तस्वीरे ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2022 Visit Himachal Pradesh Five Places in Winter Snow fall Tourism
कुफरी - फोटो : अमर उजाला

कुफरी 

अगर आप हिमाचल प्रदेश के शिमला घूमने जाएं तो कुफरी भी जरूर जाना चाहिए। शिमला से कुफरी की दूरा लगभग 15 किलोमीटर की है। एक घंटे से कम समय में आप शिमला से कुफरी का सफर तय कर सकते हैं। कुफरी में आप घुड़सवारी, जीप राइड, सेब के बागान देख सकते हैं। यहां आपको कई तरह के एडवेंचर के विकल्प भी मिल जाएंगे। दिसंबर जनवरी में यहां बर्फबारी देखने को मिलती है, जो आपको आंनदित कर देगी। 

विज्ञापन
New Year 2022 Visit Himachal Pradesh Five Places in Winter Snow fall Tourism
किन्नौर में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

किन्नौर

हिमाचल में देवों की भूमि किन्रौर बसा है। यह शिमला से करीब 235 किमी दूर स्थित है। किन्नौर की भूमि पर हिंदू और बौद्ध धर्म दोनों का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। सर्दियों में ये वंडरलैंड में तब्दील हो जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed