फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2022: साल के पहले दिन इन मंदिरों के करें दर्शन, यहां से करें नए साल की शुरुआत

Sat, 01 Jan 2022 12:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 01 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
New Year 2022 Visit four Famous Temples in Delhi
नए साल में जाएं ये मंदिर - फोटो : Istock

साल 2022 आ गया है। नए साल के साथ लोगों की कई उम्मीदे जुड़ी हुई हैं। बहुत सारे लक्ष्य और सपने लोगों ने नए साल के लिए देख रखें हैं। लोगों की कामना रहती है कि आने वाला साल अपने साथ खुशियां लेकर आए। इसी कामना को पूरा करने के लिए कई लोग साल के पहले दिन मंदिर जाते हैं। यहां भगवान का आशीर्वाद लेने के साथ नए साल में उन्नति और खुशहाली की फरियाद लगाते हैं। कहते है कि किसी भी काम की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से करनी चाहिए। ऐसे में साल की शुरुआत भी भगवान के आशीर्वाद से करना अच्छा रहेगा। लोग इसे अपनी किस्मत से जोड़ते हैं कि साल बदलने से शायद उनकी किस्मत भी बदल जाए। नया साल नई खुशहाली लेकर आए। ऐसे में अगर आप भी नए साल में मंदिर जाना चाहते हैं और दिल्ली के आसपास के रहने वाले हैं तो साल के पहले दिन दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली के बड़े और प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में।

New Year 2022 Visit four Famous Temples in Delhi
अक्षरधाम मंदिर - फोटो : Akshardham Temple

दिल्ली का अक्षरधाम

दिल्ली-नोएडा में रहने वाले साल की शुरुआत राजधानी के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर से कर सकते हैं। अक्षरधाम मंदिर में नीलकंठ नाम का एक थिएटर भी है, जो स्वामी नारायण के जीवन की घटनाओं को दिखाता है। यहां हर शाम म्यूजिक फाउंटेन का भी आयोजन किया जाता है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर के तौर पर गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

 

 

New Year 2022 Visit four Famous Temples in Delhi
दिल्ली की हनुमान मंदिर - फोटो : facebook/worshippinginIndia

दिल्ली का हनुमान मंदिर

दिल्ली में ही करोल बाग और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली का हनुमान मंदिर है। मंदिर का प्रवेश द्वार भी काफी अनोखा है। इसे देवता के मुख के रूप में तैयार किया गया है। इसके अंदर जाने के आप मंदिर के गर्भगृह में पहुंच सकते हैं। यहां शाम की आरती आपको आनंदित कर देगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2022 Visit four Famous Temples in Delhi
दिल्ली का किलकारी भैरव मंदिर - फोटो : facebook/rajinderbaiggi

श्री किलकारी भैरव मंदिर

दिल्ली में भैरव जी का मंदिर भी है। प्रगति मैदान में स्थित पुराने किले के पीछे भैरों मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण पांडवो ने कराया था। यहां भक्त भैरव बाबा को शराब चढ़ाते हैं। मंदिर के एक भाग में किलकारी भैरव हैं, जिन्हें शराब अर्पित की जाती है, तो दूसरे विंग में दूधिया भैरव है, जिन्हें दूध चढ़ाया जाता है।

 

विज्ञापन
New Year 2022 Visit four Famous Temples in Delhi
दिल्ली का कालका जी मंदिर - फोटो : facebook/kalkajimandirofficial

कालकाजी मंदिर

दिल्ली के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है कालका जी मंदिर। माता काली या आदिशक्ति का ये मंदिर भक्तों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां मन्नतें पूरी होने के बाद लोग आते हैं। नये साल के मौके पर आप माता का आशीर्वाद लेने कालका मंदिर आ सकते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed