फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूबसूरत के साथ किफायती भी हैं मानसून में घूमने के लिए ये डेस्टिनेशन, जन्नत जैसा करेंगे महसूस

Tue, 09 Jul 2019 07:00 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 09 Jul 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
monsoon weekend gateways in budget
trek - फोटो : trek

रोज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी से दो पल राहत के निकालकर क्यों न कुछ पल फुर्सत के बिताएं जाएं। घूमना हम सभी को पसंद होता है और जब बारिश का मौसम हो तो घूमने का मजा और ज्यादा हो जाता है। बारिश के मौसम में चारों तरफ हरियाली और खुशनुमा माहौल रहता है, जो चुटकियों में हमारी सारी टेंशन दूर कर रिलेक्स फील कराता है। आइए जानते हैं मानसून में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन के बारे में...

monsoon weekend gateways in budget
munnar - फोटो : Pixabay

मुन्नार, केरल
केरल में मुन्नार के नजारे देखकर आपको सुकून मिलेगा। वहां चाहरों तरफ हरियाली बिखरी है, जो आपको सुकून देने के साथ मन को ताजगी से भर देगी। मुन्नार की खूबसूरती का एक बार दीदार कर लेंगे तो आप इस कदर मोहित हो जाएंगे कि आप बार बार वहां जाना चाहेंगे। यहां कई आकर्षक चाय के बागान हैं जो मलेशिया के बागानों से भी ज्यादा सुंदर हैं।

monsoon weekend gateways in budget
mahabaleshwar - फोटो : social media

महाबलेश्वर
भारत के खूबसूरत पर्यटनों में महाबलेश्वर सबसे ज्यादा बारिश होने वाली जगहों में से एक है। यह खूबसूरत शहर सहयाद्री पर्वत श्रृंखलाओं के समीप स्िथत है। यहां से 20 किलोमीटर दूर पंचगनी हिल स्टेशन है, जहां के मनोरम दृश्य आपका मन मोह लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
monsoon weekend gateways in budget
devprayag

देवप्रयाग, उत्तराखंड
अलकनंदा-भागीरथी नदी के संगम पर बसा देवप्रयाग वैसे तो अपने धार्मिक महत्व के लिए मशहूर है, लेकिन मानसून के मौसम में प्राकृतिक खूबसूरती से भरा यह स्थान आपका दिल जीत लेगा। 

विज्ञापन
monsoon weekend gateways in budget
valley of flower - फोटो : file photo
फूलों की घाटी
यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल वैली ऑफ फ्लावर नेशनल पार्क बहुत ही खूबसूरत जगह है। ये फूलों की घाटी अपने 300 से ज्यादा प्रजाति के अल्पाइन के फूलों से घिरी रहती है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अनोखा है। पश्चिमी हिमालय पर बनी इस घाटी में बहुत सारे जंगली जानवर जैसे एशियाटिक ब्लैक बियर, स्नो लेपर्ड, ब्राउन बियर और ब्लू शिप शामिल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed