Vrindavan Tour Plan: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन हर साल लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां के मंदिर, घाट, भक्ति का माहौल और स्वादिष्ट खाना लोगों को एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव देता है। लेकिन कई लोगों को लगता है कि घूमने के लिए ज्यादा बजट चाहिए होता है। जबकि सही प्लानिंग के साथ आप सिर्फ 2000 रुपए में भी मथुरा-वृंदावन की शानदार यात्रा कर सकते हैं। खासकर अगर आप दिल्ली, यूपी या आसपास के शहरों से यात्रा कर रहे हैं, तो यह ट्रिप काफी सस्ती और यादगार बन सकती है।
Mathura Vrindavan Budget Trip: मथुरा-वृंदावन घूमने का सबसे सस्ता तरीका, जानिए जरूरी टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Tue, 12 May 2026 01:46 PM IST
सार
Mathura Vrindavan Tour: 2000 रुपए में मथुरा-वृंदावन यात्रा कैसे करें? 2000 रुपए में मथुरा-वृंदावन यात्रा करने के लिए ट्रेन या रोडवेज बस से सफर करें, धर्मशाला या बजट होटल में ठहरें और लोकल भोजनालयों में खाना खाएं। शेयर ऑटो और ई-रिक्शा से मंदिर दर्शन करने पर पूरा ट्रिप कम बजट में आसानी से पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन