पर्यटकों को हर साल ट्रेवल गाइड लोनली प्लेनेट की बेस्ट ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन लिस्ट का इंतजार रहता है। इस साल भी ट्रेवल गाइड लोनली प्लेनेट ने बेस्ट इको-फ्रेंडली डेस्टिनेशन की लिस्ट जारी कर दी है। लोनली प्लेनेट के सीईओ लुइस कैब्रेरा का कहना है कि इस वर्ष जो सूची जारी कि है उसे यह सोचकर जारी किया गया है कि कोरोना महामारी के बाद यात्रियों का मेजबान समुदायों से जुड़ना पूरी तरह से सुरक्षित और सकारात्मक हो, साथ ही इस बार उन डेस्टिनेशन्स पर ध्यान केन्द्रित किया गया है, जहां वास्तव में भ्रमणशील अपना योगदान दर्ज करा पाएं। लिस्ट पिछले सालों से बहुत हद तक अलग है। इस बार सर्वश्रेष्ठ शहर और देश को तवज्जो देने की बजाय विविधता, स्थिरता और संप्रदाय को अधिक महत्व दिया गया है। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए कि लोनली प्लेनेट ने किस डेस्टिनेशन को किस वजह से 2021 की ट्रेवल सूची में शामिल किया है।
Lonely planet travelling destination list 2021: विविधता, स्थिरता और संप्रदाय पर आधारित है लोनली प्लेनेट बेस्ट ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन लिस्ट 2021, कजाकिस्तान को चुना है सर्वश्रेष्ठ सुविधायुक्त गंतव्य
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन